फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Clouds may prevail in many districts of the state today, with fog likely to cause a significant drop in t

UP: प्रदेश के कई जिलों में आज रह सकते हैं बादल, कोहरे की वजह से तापमान में आएगी बड़ी गिरावट; जानिए पूर्वानुमान

Wed, 05 Nov 2025 08:18 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 05 Nov 2025 08:18 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। आने वाले दिनों में बादल और कोहरे की वजह से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। 

विज्ञापन
UP: Clouds may prevail in many districts of the state today, with fog likely to cause a significant drop in t
यूपी में कई जगहों पर पड़ना शुरू हुआ कोहरा। - फोटो : संवाद

विस्तार

 उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार को ज्यादातर इलाकों में बादलों की आवाजाही के साथ धूप-छांव का माैसम रहा। दक्षिणी- पूर्वी यूपी और बुंदेलखंड के झांसी समेत कुछ पश्चिमीइलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। बुधवार से प्रदेश में माैसम के साफ रहने के संकेत हैं।

विज्ञापन


बुधवार को पूर्वांचल और तराई के इलाकों में सुबह के वक्त धुंध और कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है। साथ ही आने वाले तीन चार दिनों में रात के पारे में 3 से 4 डिग्री की गिरावट की संभावना जताई गई है। हालांकि इस बीच दिन के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव के आसार नहीं हैं। मंगलवार को 13.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ बाराबंकी सबसे ठंडा रहा। वहीं कानपुर शहर, इटावा और मुजफ्फरनगर में रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार से प्रदेश में विक्षोभ का असर समाप्त हो जाएगा। साथ ही तीन-चार दिनों में प्रदेश भर में रात के पारे में 3 से 4 डिग्री की गिरावट के संकेत हैं। तराई व पूर्वांचल में सुबह के वक्त धुंध व कोहरे का असर भी दिखाई देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी में अब ठंड के साथ बढ़ेगा कोहरा

 राजधानी में मंगलवार को दोपहर बाद माैसम में अचानक बदलाव नजर आया। प्रदेश में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार को दोपहर बाद बादलों की बादलों की आवाजाही रही। हालांकि, दोपहर तक अच्छी धूप खिली रही और दिन के तापमान में 0.4 डिग्री की मामूली बढ़त दर्ज हुई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को लखनऊ में विक्षोभ का असर समाप्त हो जाएगा। अगले तीन-चार दिनों में राजधानी में रात के पारे में 3 से 4 डिग्री की गिरावट के संकेत हैं। तड़के सुबह धुंध व कोहरे का असर भी दिखाई देगा।

मंगलवार को दिन का तापमान 0.4 डिग्री की मामूली बढ़त के साथ 31.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। वहीं रात का तापमान 1.2 डिग्री की गिरावट के साथ 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed