फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CJP on alert over protest, 500 women police officers sent to Delhi; trains to the capital cancelled

यूपी: आज सीजेपी प्रदर्शन को लेकर यूपी में अलर्ट, दिल्ली भेजी गईं 500 महिला पुलिसकर्मी; कई ट्रेनें कैंसिल

Sat, 10 Oct 2026 12:33 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 10 Oct 2026 12:33 AM IST
सार

CGP protests in Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को होने वाले सीजेपी प्रदर्शन के मद्देनजर यूपी में अलर्ट जारी किया गया है। इसी के साथ दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। 

विज्ञापन
UP: CJP on alert over protest, 500 women police officers sent to Delhi; trains to the capital cancelled
जंतर मंतर इलाके में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को होने वाले सीजेपी प्रदर्शन के मद्देनजर यूपी में अलर्ट जारी किया गया है। जिससे किसी भी तरह से कहीं पर भी हालात गड़बड़ न हो। वहीं यूपी के बीस जिलों से करीब 500 महिला पुलिसकर्मियों को दिल्ली भेजा गया।

विज्ञापन


प्रदेश में अलर्ट जारी कर सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को अहम निर्देश दिए गए हैं। किसी भी तरह से अराजकता फैलाने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई करने को कहा गया है। यही नहीं सोशल मीडिया की भी निगरानी की जा रही है। इसके अलावा मेरठ, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल और बरेली जिला पुलिस से पुलिस बल दिल्ली भेजा गया है।
विज्ञापन


दिल्ली जाने वाली ट्रेनें कैंसिल
काॅकरोच जनता पार्टी सीजेपी के दिल्ली में शनिवार को होने वाले प्रदर्शन के चलते लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस व तेजस सहित पांच ट्रेनें शुक्रवार को निरस्त कर दी गईं। जबकि शनिवार को भी करीब आधा दर्जन ट्रेनें कैंसिल रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि रेलवे प्रशासन ट्रेनों के कैंसिलेशन के पीछे परिचालन संबंधी कारण व नई दिल्ली एवं हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास यातायात को वजह बता रहा है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली 12229 लखनऊ मेल एवं 12429 एसी एक्सप्रेस शुक्रवर को निरस्त की गई हैं। ट्रेनों के अचानक निरस्त होने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को असुविधाएं हुईं। 

देश की पहली कारपोरेट ट्रेन 82501 तेजस एक्सप्रेस भी निरस्त कर दी गई। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से सात ट्रेनों के निरस्तीकरण की सूचना जारी की गई। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 12559 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस व 12581 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त रहीं।


 जबकि शनिवार को नई दिल्ली से चलने वाली 12560 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस, 12582 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस, 15303 कासगंज-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 82501 लखनऊ जं.-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस तथा नई दिल्ली से चलने वाली 82502 नई दिल्ली-लखनऊ जं. तेजस एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed