फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: City traffic will be disrupted on Monday and Tuesday for Chhath Puja, with no entry on these roads; learn

यूपी: छठ पूजा पर सोमवार-मंगलवार को बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक, इन रास्तों पर होगी नो एंट्री; जानिए डिटेल

Sat, 25 Oct 2025 09:58 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 25 Oct 2025 09:58 PM IST
सार

Chhath Puja in Lucknow: छठ पूजा यूपी की राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनाई जाएगी। सोमवार और मंगलवार को इस त्योहार को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। 

विज्ञापन
UP: City traffic will be disrupted on Monday and Tuesday for Chhath Puja, with no entry on these roads; learn
छठ पूजा - फोटो : Instagram

विस्तार

 छठ पूजा पर सोमवार व मंगलवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। हजरतगंज, महानगर और चौक में पूजा की समाप्ति तक डायवर्जन लागू किया गया है। सोमवार दोपहर 12 बजे से देर रात एक बजे तक और मंगलवार तड़के तीन बजे से पूजा के समापन तक ट्रैफिक बदला रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में प्रतिबंधित मार्ग पर एंबुलेंस, फायर सर्विस, स्कूली वाहन, शव वाहन को ट्रैफिक पुलिस निकलवाएगी। इसके लिए कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन


हजरतगंज क्षेत्र की व्यवस्था
- चिरैया झील तिराहे से लक्ष्मण मेला मैदान की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। सहारागंज तिराहा, सिकंदरबाग चौराहा, राणा प्रताप मार्ग, पीएनटी (बालू अड्डा) चौराहा या क्लार्क अवध तिराहा होकर वाहन गुजरेंगे।
विज्ञापन

- सिकंदरबाग चौराहे से महानगर की ओर जाने वाला यातायात संकल्प वाटिका कट से चिरैयाझील तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह निशातगंज, महानगर होकर जाएगा।
 - 1090 चौराहे से पीएनटी (बालू अड्डा) चौराहा, बैकुंठ धाम तिराहा, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज की ओर से यातायात व बसें लक्ष्मण मेला मैदान की ओर नहीं जाएंगी। ये गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा होकर गुजरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कैसरबाग अड्डे से चिरैयाझील तिराहा, संकल्पवाटिका ओवरब्रिज की ओर से 1090 चौराहे की तरफ बसें नहीं जाएंगी। ये कैसरबाग अड्डे से बर्लिंग्टन चौराहा, केकेसी पेट्रोल पंप तिराहा, कुंवर जगदीश चौराहा होकर जाएंगी।
- समतामूलक चौराहे से बैकुंठ धाम तिराहा, लक्ष्मण मेला मैदान की ओर बसें, सामान्य यातायात नहीं गुजरेगा। 1090 चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, कैंट होकर जा सकेंगे।

महानगर क्षेत्र के लिए रूट

- नदवा बंधा मोड़ से झूलेलाल पार्क की ओर यातायात नहीं जाएगा। यह आईटी चौराहा या सुभाष चौराहा होकर गुजरेगा।
- इक्का तांगा स्टैंड चौराहे से झूलेलाल पार्क की ओर ट्रैफिक नहीं चलेगा। यह डालीगंज क्रॉसिंग, आईटी चौराहा या डालीगंज चौराहा होकर गुजरेगा।
- आईटी चौराहे से हनुमान सेतु मंदिर, सुभाष चौराहा की ओर यातायात नहीं जाएगा। डालीगंज क्रॉसिंग, डालीगंज इक्का तांगा स्टैंड चौराहा, डालीगंज चौराहा होकर वाहन गुजरेंगे।

चौक क्षेत्र के लिए डायवर्जन

- रूमी गेट पुलिस चौकी चौराहे से सामान्य यातायात कुड़ियाघाट की ओर नहीं जा सकेगा। यह पक्के पुल की ओर न जाकर टीले वाली मस्जिद तिराहा होकर जाएगा।
- नया पक्का पुल से कुड़ियाघाट की तरफ सामान्य यातायात नहीं जाएगा। यह टीले वाली मस्जिद तिराहा होकर जाएगा।
- कैसरबाग बस अड्डे से सीतापुर जाने वाली बसें कुड़ियाघाट होकर नहीं जाएंगी। ये पक्का पुल चौराहा, इमामबाड़ा के सामने से होते हुए रूमी गेट चौकी चौराहा, घंटाघर तिराहा, कोनेश्वर चौराहा, बालागंज चौराहा, दुबग्गा तिराहा, छंदोईया बाईपास तिराहे से दाएं होकर जा सकेंगी।
- सीतापुर की ओर से कैसरबाग अड्डा आने वाली बसें मड़ियांव, खदरा होते हुए नया पक्का पुल तिराहा, पक्का पुल चौराहा, शहमीना तिराहा, डालीगंज चौराहा होकर जा सकेंगी।
- घैला पुल से ग्रीन कॉरिडोर मार्ग से कुड़ियाघाट की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। छंदोईया बाईपास तिराहा होकर वाहन गुजरेंगे।

पार्किंग व्यवस्था
- लक्ष्मण मेला मैदान गेट नंबर 1, 2, 3 के अंदर।
- नेशनल पीजी काॅलेज ग्राउंड - मोतीमहल लॉन
- झूलेलाल पार्क रैंप से नीचे उतरकर दाएं और बाएं पार्किंग
- कुड़ियाघाट
- कलाकोठी

पार्किंग स्थल तक आवागमन का मार्ग

सिकंदरबाग चौराहे की तरफ से आने वाले सामान्य वाहन सिकंदरबाग चौराहा, संकल्प वाटिका तिराहे से बाएं लक्ष्मण मेला मैदान के सामान्य गेट नंबर 1,2,3 से दाएं नीचे उतरकर निर्धारित पार्किंग में जाएंगे। पार्किंग भर जाने पर नेशनल पीजी काॅलेज ग्राउंड और मोतीमहल लॉन के अंदर वाहनों पार्क कराए जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed