फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Chief Secretary expresses displeasure over slow progress of projects, seeks clarification from officers of Saharanpur, Moradabad and Bareilly Municipal Corporations

यूपी : परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव ने जताई नाराजगी, सहारनपुर, मुरादाबाद और बरेली नगर निगम के अफसरों से मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 16 Nov 2021 11:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 16 Nov 2021 11:49 PM IST
सार

कई परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर भी मुख्य सचिव ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने धीमी प्रगति वाली परियोजनाओं से जुड़े अफसरों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए उनका उत्तरदायित्व निर्धारित करने के भी निर्देश दिए हैं।
 

विज्ञापन
UP: Chief Secretary expresses displeasure over slow progress of projects, seeks clarification from officers of Saharanpur, Moradabad and Bareilly Municipal Corporations
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्य सचिव आरके तिवारी ने मंगलवार को प्रोजक्ट मानिटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की बैठक में स्मार्ट सिटी, अमृत, नमामि गंगे और मेट्रो रेल की परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। इस मौके पर सहारनपुर, मुरादाबाद, व बरेली में स्मार्ट सिटी योजना के धीमी प्रगति पर नगर निगमों के जिम्मेदार अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके अलावा कई परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर भी मुख्य सचिव ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने धीमी प्रगति वाली परियोजनाओं से जुड़े अफसरों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए उनका उत्तरदायित्व निर्धारित करने के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


मुख्य सचिव स्मार्ट सिटी योजना में निर्धारित लक्ष्य से कम प्रगति वाले नगर निगमों के अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने और संबंधित मंडलायुक्तों को परियोजनाओं का पर्यवेक्षण करने के भी निर्देश दिए हैं। बैठक में प्रजेंटेशन के माध्यम से मुख्य सचिव को विभिन्न योजनाओं की लक्ष्यवार प्रगति बताई गई। बताया गया कि स्माट सिटी योजना के तहत अक्तूबर माह के लिए 9373 करोड़ रुपये की लागत की 498 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिनमें से 448 परियोजनाओं की डीपीआर अनुमोदित हो चुकी है और 384 परियोजनाओं की निविदा मंजूरी दे दी गई है। यह भी बताया गया कि शेष परियोजनाओं के लिए वर्क आर्डर 31 दिसंबर तक जारी कर दिये जायेंगे।
विज्ञापन


अमृत योजना की प्रगति केबारे में बताया गया कि सभी 289 परियोजनाओं की डीपीआर स्वीकृत की जा चुकी है, जबकि 286 के शासनादेश जारी हो गए हैं और 277 परियोजनाओं के लिए टेंडर स्वीकृत हो चुके हैं। नमामि गंगे योजना की प्रगति के बारे में बताया गया कि सीवरेज की स्वीकृत 46 परियोजनाओं में से 22 पूरी हो चुकी है और 20 का काम तेजी से चल रहा है। शेष परियोजनाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही हैं। मेट्रो परियोजना की समीक्षा में बताया गया कि कानपुर मेट्रो का ट्रायल रन चल रहा है। जल्द ही इसे शुरू किया जाएगा। जबकि आगरा मेट्रो का कार्य भी तेजी से चल रहा है। बैठक में अपर मुख्य सचिव नगर विकास डॉ. रजनीश दुबे, अपर मुख्य सचिव कृषि डॉ. देवेश चतुर्वेदी, प्रमुख सचिव नमामि गंगे अनुराग श्रीवास्तव समेत सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों के अलावा संबधित मंडलायुक्त एवं नगर आयुक्त भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed