फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Chief Minister Yogi said - will take back every inch of land from those who encroach in the name of Waqf

UP: सीएम योगी ने दी चेतावनी- वक्फ के नाम पर कब्जा करने वालों से एक-एक इंच जमीन वापस लेंगे

Thu, 09 Jan 2025 02:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 09 Jan 2025 02:16 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह समझना मुश्किल है कि वक्फ बोर्ड है या भू-माफिया का बोर्ड। इनसे जमीन वापस लेकर गरीबों को लिए आवास बनाएंगे। शिक्षण संस्थान और अस्पताल खोलेंगे।

विज्ञापन
UP: Chief Minister Yogi said - will take back every inch of land from those who encroach in the name of Waqf
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वक्फ बोर्ड के नाम पर जमीन कब्जा करने वालों से एक-एक इंच जमीन वापस ली जाएगी। यह समझना मुश्किल है कि वक्फ बोर्ड है या भू-माफिया का बोर्ड। हमारी सरकार ने वक्फ अधिनियम में संशोधन किया है और एक-एक इंच जमीन की जांच करा रही है। जिन लोगों ने वक्फ के नाम पर जमीन कब्जाई है, उनसे जमीन वापस ली जाएगी और गरीबों के लिए आवास, शिक्षण संस्थान और अस्पताल बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


सीएम योगी बुधवार को राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुंभ की परंपरा वक्फ से कहीं पुरानी है। सनातन धर्म की ऊंचाई आकाश से भी ऊंची और गहराई समुद्र से भी ज्यादा है। इसकी तुलना किसी मत या मजहब से नहीं की जा सकती। उन्होंने सपा और उसके नेताओं पर भी तीखा हमला बोला। सीएम ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया ने कहा था कि अगर भारत को समझना है तो राम, कृष्ण और शिव की परंपरा को पढ़ो। जो नेता लोहिया के नाम पर राजनीति करते हैं, उन्होंने इनकी बातों को कभी नहीं समझा। हमने अयोध्या को विकास और विरासत का केंद्र बनाया। जो लोग अयोध्या के विकास का विरोध कर रहे थे, उन्हें वहां जाने का नैतिक अधिकार नहीं है।
विज्ञापन


संभल में धार्मिक स्थलों को तोड़कर कब्जा हुआ
सीएम ने संभल में धार्मिक स्थलों पर विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि वहां श्रीहरि विष्णु का दसवां अवतार कल्कि का उल्लेख पुराणों में भी मिलता है। वहां धार्मिक स्थलों को तोड़कर कब्जा करने का प्रयास हुआ। हमारी सरकार ने न्यायालय के आदेश के अनुसार कार्रवाई की और दंगाइयों को भी सख्त संदेश दिया। धर्म परिवर्तन और घर वापसी के मुद्दे पर सीएम ने कहा कि अगर कोई अंतर्मन से अपने धर्म में लौटना चाहता है, तो उसका स्वागत होना चाहिए। यह धर्म और परंपरा के प्रति जागरूकता का संकेत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी आक्रांताओं की विरासत पर गौरव करने वाले नहीं समझेंगे महाकुंभ

सीएम योगी ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं की विरासत पर गौरव की अनुभूति करने वाले महाकुंभ को नहीं समझ पाएंगे। इसीलिए उनको कुंभ का आयोजन, अयोध्या का विकास, काशी का कायाकल्प और मथुरा-वृंदावन का सौंदर्य अच्छा नहीं लगता है। उनको बांटना अच्छा लगता है। वह जाति, क्षेत्र, भाषा और अन्य मुद्दों के आधार पर बांटेंगे। फिर राजनीतिक रोटी सेंकने का काम करेंगे। उन लोगों से कोई उम्मीद नहीं की जा सकती है।

2 लाख करोड़ तक की आर्थिक वृद्धि का अनुमान
योगी ने कहा कि उनको अभी तक पता ही नहीं है कि नदी को चैनलाइज करके उसकी आयु बढ़ाई जाती है, ना कि उसके प्राकृतिक प्रभाव को अवरुद्ध किया जाता है। महाकुंभ जैसे आयोजनों का प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 2019 में कुंभ के दौरान प्रदेश की आर्थिक वृद्धि में 1.2 लाख करोड़ रुपये का योगदान हुआ था। इस बार 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जिससे प्रदेश को 2 लाख करोड़ रुपये तक की आर्थिक वृद्धि होने का अनुमान है।

बढ़ेंगे रोजगार और व्यवसाय

सीएम ने कहा कि श्रद्धालु जब प्रदेश में आते हैं तो परिवहन, आवास, भोजन और अन्य सेवाओं पर खर्च करते हैं, जिससे स्थानीय व्यवसाय और रोजगार को बढ़ावा मिलता है। 2024 में वाराणसी में 16 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने काशी विश्वनाथ के दर्शन किए। वहीं अयोध्या में जनवरी 2024 से सितंबर तक श्रद्धालुओं की संख्या 13.55 करोड़ से अधिक रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed