फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP chief minister Yogi Adityanath rally for Bihar assembly election in kaimur

कांग्रेस गरीबों का राशन डकारती है तो राजद जानवरों का चारा भी नहीं छोड़ती: बिहार में मुख्यमंत्री योगी

Tue, 20 Oct 2020 07:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 20 Oct 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
UP chief minister Yogi Adityanath rally for Bihar assembly election in kaimur
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव की रैलियों का आगाज करते हुये रामगढ़, अरवल और काराकाट विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस और राजद पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


उन्होनें कहा अब राम मन्दिर बनने से पहले परिवारवाद, नक्सलवाद, क्षेत्रवाद, आतंकवाद, जातिवाद का राम नाम सत्य होगा। भारत तेरे टुकड़े होंगे अब कोई नहीं कह सकता क्योंकि भारत अब एक श्रेष्ठ भारत है। हमारे लिये जनता ही परिवार है लेकिन उनके लिये परिवार ही पार्टी और पार्टी ही बिहार है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस और राजद आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हैं। कांग्रेस गरीबों का राशन डकारती रही तो राजद ने बेजुबान जानवरों का चारा भी नहीं छोड़ा। दोनों राजनैतिक दल नहीं परिवार हैं। इनके एजेंडे में परिवार ही सर्वोपरि है, बाकी सब गौड़। कांग्रेस के लिए तो एक ही परिवार सब कुछ है। रही राजद की बात तो इनके पोस्टरों में चार लोगों को छोड़ कभी किसी पांचवें को जगह नहीं मिली। ऐसे लोगों को नकारें। विकास के सिलसिले को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्यमंत्री मंगलवार को बिहार में अपनी चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। योगी ने कहा कि कोरोनाकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की सरकार ने गरीबों के हित के लिए काम किया। गरीबों के लिए गरीब कल्याण रोजगार योजना की शुरुआत बिहार से हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ता में आने पर पहले जनधन खाता खुलवाने का काम किया, दूसरा काम पीएम आवास दिया, गरीबों को गैस चूल्हा दिया, शौचालय दिया। इसके साथ ही किसान सम्माननिधि योजना, वृद्धा पेंशन योजना, निराश्रित पेंशन योजना और दिव्यांग पेंशन योजना के अन्तर्गत सभी के खाते में अग्रिम राशि भी उपलब्ध कराई।

बिहार में एक तरफ नरसंहार कराने वाली पार्टी है तो दूसरी तरफ विकास करने वाली

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि एक तरफ विकास की योजनाओं का कार्य करने वाली सरकारें हैं दूसरी तरफ जाति, क्षेत्र और भाषा को लेकर व्यापक नरसंहार करवाने वाली पार्टी हैं। भाजपा ने सबका साथ सबके विकास के लिए काम किया, लेकिन कांग्रेस और राजद ने देश के संसाधनों पर एक वर्ग विशेष को अधिकार दे दिया। हमारे लिये जनता ही परिवार है लेकिन उनके लिये परिवार ही पार्टी और पार्टी ही बिहार है।

योगी ने कहा कि भाजपा एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना पर काम रही है। मोदी सरकार ने पिछले 6 वर्षों में बिना भेदभाव के पूरी पारदर्शिता से काम किया। अपने परिवार और अपने लोगों के हित के लिए काम करने वाली कांग्रेस और उसकी सहयोगी राजद के एजेंडे में कभी गरीब था ही नहीं।

उन्होनें कहा कि अब परिवारवाद, नक्सलवाद, क्षेत्रवाद, आतंकवाद, जातिवाद का श्रीराम मन्दिर बनने से पहले ही राम नाम सत्य होगा और भारत तेरे टुकड़े होंगे अब कोई नहीं कह सकेगा क्योंकि भारत अब एक भारत श्रेष्ठ भारत बन चुका है।

राजद और कांग्रेस की मंशा को पूरा नहीं होने देना है। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में 95 फीसदी नक्सलवाद समाप्त हुआ है। कोरोना के आगे दुनिया की बड़ी-बड़ी ताकतें पस्त हो गई हैं लेकिन मोदी के नेतृत्व में भारत ने कोरोना से मजबूती से लड़ा है।

राम मंदिर की राह में कांग्रेस, राजद और भाकपा माले ने बाधा डाली

मुख्यमंत्री ने कहा, हम हमेशा कहते थे "रामलला हम आएंगे , मंदिर वहीं बनाएंगे", राम मंदिर की राह में बाधा यही कांग्रेस, राजद और भाकपा माले थे लेकिन हमने वादा किया था कि भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर भी बनवाएंगे।

5 अगस्त को ये भी काम हो गया बिहार में एनडीए की सरकार बनाएंगे तो हम भगवान राम के दर्शन भी करवाएंगे। हमने कहा था कि कश्मीर से आतंकवाद को खत्म करेंगे।

पाकिस्तान में पनाह पाने वाले आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारेंगे, अब पाकिस्तान के आतंकी जुर्रत नहीं कर सकते क्योंकि भारत का जवान उन्हें घुसकर मारेगा। हमने सभी वादे पूरे किए। हमने तो जनता का काम भी किया और राम का भी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed