फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Chief Minister instructed the police to take necessary steps, do not gather crowds in public places

यूपी : मुख्यमंत्री ने दिए पुलिस को जरूरी कदम उठाने के निर्देश, सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ न हो इकठ्ठा

Fri, 26 Mar 2021 09:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 26 Mar 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
UP: Chief Minister instructed the police to take necessary steps, do not gather crowds in public places
cm yogi - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ इकठ्ठा न होने देने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए पुलिस को जरूरी कदम उठाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 1.50 लाख से अधिक कोविड-19 की टेस्टिंग की जाए। कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने वाले अधिक से अधिक लोगों को चिन्हित करते हुए जांच कराई जाए। बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन तथा हवाई अड्डों पर यात्रियों की सघन कोविड जांच की जाए। संक्रमित पाए जाने पर क्वारंटीन की व्यवस्था करते हुए, मरीजों के इलाज का प्रबंध किया जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित बैठक में कहा कि होली सहित अन्य पर्वों, त्योहारों, पंचायत निर्वाचन और देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना संक्त्रस्मण की वृद्धि को देखते हुए अतिरिक्त सावधानी बरती जाए। कोविड चिकित्सालयों में पर्याप्त संख्या में चिकित्सा कर्मी, दवाएं, मेडिकल उपकरण और बैकअप सहित ऑक्सीजन का समुचित प्रबंध हर स्थिति में उपलब्ध रहे। कोविड हेल्प डेस्क को इंफ्रारेड थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर का उपयोग करते हुए लक्षणयुक्त व्यक्तियों को चिन्हित किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निगरानी समितियों के माध्यम से बाहर से आने वाले लोगों की पहचान करके, उनकी जांच कराई जाए। संक्रमित पाए गए लोगों को क्वारंटीन करते हुए उनके इलाज की व्यवस्था की जाए। सभी जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रतिदिन सुबह कोविड चिकित्सालय में और शाम को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में बैठक करें। उन्होंने लोगों को मास्क के उपयोग, सार्वजनिक जगहों पर दो गज की दूरी बनाए रखने और बार-बार साबुन से हाथ धोने के लिए जागरूक करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग, मुख्य सचिव आरके तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed