{"_id":"64dad2769a01683c3905dbb4","slug":"up-changed-the-menu-of-mid-day-meal-in-basic-school-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: स्कूलों में बदला मिड डे मील का मेन्यू, अब हर दिन मिलेगी सब्जी, हफ्ते में चार दिन मिलेगा दालयुक्त भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: स्कूलों में बदला मिड डे मील का मेन्यू, अब हर दिन मिलेगी सब्जी, हफ्ते में चार दिन मिलेगा दालयुक्त भोजन
Tue, 15 Aug 2023 06:48 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 15 Aug 2023 06:48 AM IST
सार
पिछले दिनों हुई प्रोजेक्ट एप्रूवल बोर्ड (पीएबी) की बैठक में मेन्यू में सब्जी-दाल के प्रतिदिन प्रयोग व श्रीअन्न को सप्ताह में एक दिन शामिल किए जाने का निर्णय हुआ है।
विज्ञापन
मिड डे मील बनाती महिला
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पीएम पोषण योजना के तहत प्रदेश में स्कूली बच्चों को दिए जाने वाले मिडडे मील की राशि में वृद्धि के बाद अब मेन्यू में भी बदलाव किया गया है। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अब मेन्यू में श्रीअन्न (बाजरा) को शामिल किया गया है। अब हर दिन सब्जी और हफ्ते में चार दिन दालयुक्त भोजन देने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
नए वित्तीय वर्ष में केंद्र सरकार की ओर से मिडडे मील के लिए प्रति बच्चे दी जाने वाली राशि में वृद्धि की गई थी। इसी क्रम में पिछले दिनों हुई प्रोजेक्ट एप्रूवल बोर्ड (पीएबी) की बैठक में मेन्यू में सब्जी-दाल के प्रतिदिन प्रयोग व श्रीअन्न को सप्ताह में एक दिन शामिल किए जाने का निर्णय हुआ है। इसी क्रम में शासन ने सोमवार को मिडडे मील का संशोधित मेन्यू जारी कर दिया है। इसके अनुसार हफ्ते में एक दिन मूंग की दाल व मौसमी सब्जी युक्त बाजरे की खिचड़ी दी जाएगी। संशोधित मेन्यू के अनुसार सोमवार को रोटी, सोयाबीन युक्त मौसमी सब्जी व मौसमी फल, मंगलवार को चावल, सब्जी, दाल, बुधवार को मौसमी सब्जी, सोयाबीन की बड़ी युक्त तहरी व दूध दिया जाएगा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को रोटी, सब्जी, दाल, शुक्रवार को मौसमी सब्जी, सोयाबीन की बड़ी युक्त तहरी या मूंग की दाल व मौसमी सब्जी के साथ बाजरा की खिचड़ी, शनिवार को चावल, सब्जी और दालयुक्त भोजन बच्चों को दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा के विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी ने सभी जिलाधिकारी को संशोधित मेन्यू भेजते हुए आवश्यक व्यवस्था करने व इसके अनुसार मिडडे मील वितरण के निर्देश दिए हैं। मालूम रहे कि अभी मिडडे मील में सब्जी हफ्ते में तीन दिन और दाल हफ्ते में दो दिन दी जाती थी।
विज्ञापन