{"_id":"69fb5442cc8f2f9bfc0c5c29","slug":"up-certified-copies-of-khatoni-now-available-from-home-no-need-to-visit-the-tehsil-digital-payment-facility-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: घर बैठे मिलेगी खतौनी की प्रमाणित प्रति, अब तहसील जाने की जरूरत नहीं; डिजिटल भुगतान की भी मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घर बैठे मिलेगी खतौनी की प्रमाणित प्रति, अब तहसील जाने की जरूरत नहीं; डिजिटल भुगतान की भी मिलेगी सुविधा
Wed, 06 May 2026 08:21 PM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Wed, 06 May 2026 08:21 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में अब खतौनी की प्रमाणित प्रति ऑनलाइन उपलब्ध होगी। नागरिक घर बैठे पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर शुल्क का डिजिटल भुगतान कर सकते हैं। यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध है, जिससे तहसील जाने की जरूरत खत्म हो गई है और प्रक्रिया अधिक सरल व पारदर्शी हो गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : AI
विस्तार
प्रदेश सरकार ने नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए खतौनी की प्रमाणित नकल प्राप्त करने की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब लोगों को इस कार्य के लिए तहसील या कचहरी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वे घर बैठे ही कुछ आसान चरणों में प्रमाणित प्रति प्राप्त कर सकेंगे।
राजस्व विभाग की इस नई डिजिटल व्यवस्था के तहत विभाग के आधिकारिक पोर्टल upbhulekh.gov.in या bor.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद खतौनी की नकल विकल्प का चयन करना होगा।
इसके बाद जिला, तहसील और गांव की जानकारी भरकर संबंधित गाटा संख्या चुननी होगी। निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करते ही खतौनी की प्रमाणित प्रति तुरंत डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगी। यह सेवा 24 घंटे संचालित है, जिससे नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी इसका लाभ उठा सकते हैं।