फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Centre's Raah Veer scheme implemented in the state, Rs 25,000 reward will be given for taking an injured

यूपी: प्रदेश में लागू हुई केंद्र की राहवीर योजना, घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाने पर मिलेगा 25 हजार का ईनाम

Tue, 27 May 2025 07:06 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 27 May 2025 07:06 PM IST
सार

Raah Veer scheme: केंद्र द्वारा प्रस्तावति राह वीर योजना यूपी में लागू कर दी गई है। घटना के एक घंटे के भीतर जख्मी को अस्पताल ले जाने वाले को 25 हजार का ईनाम मिलेगा। 

विज्ञापन
UP: Centre's Raah Veer scheme implemented in the state, Rs 25,000 reward will be given for taking an injured
यूपी में लागू हुई राहवीर योजना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई "राहवीर योजना" को उत्तर प्रदेश में लागू कर दिया गया है, जिसके तहत दुर्घटना में घायल व्यक्ति को "गोल्डन-ऑवर" में अस्पताल पहुंचाने वाले मददगार को  25,000 रुपए का इनाम मिलेगा। इस योजना के तहत सरकार सड़क हादसों में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों को इनाम देगी। यह योजना लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में लागू की गई है। योजना के तहत, अगर कोई नागरिक घायल व्यक्ति को 'गोल्डन ऑवर' या दुर्घटना के तुरंत बाद अस्पताल या ट्रॉमा सेंटर पहुंचाता है तो उसे 25 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


क्या है राहवीर योजना?
यदि कोई नागरिक सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को "गोल्डन-ऑवर" (पहले 1 घंटे) के भीतर अस्पताल पहुंचाता है और घायल की जान बच जाती है, तो उस मददगार को  25,000 रुपए का इनाम दिया जाएगा। यह पुरस्कार राशि पहले 5,000 थी, जिसे अब बढ़ाकर 25,000 कर दिया गया है। घायल को सीधे अस्पताल पहुंचाने पर अस्पताल द्वारा पुलिस को सूचना दी जाएगी और इसकी एक प्रति उस नागरिक को भी सौंपी जाएगी। पुलिस कलेक्टर को भी इस संबंध में पत्र लिखेगी और इसके बाद परिवहन विभाग द्वारा मददगार के बैंक खाते में सीधे राशि ट्रांसफर की जाएगी।
विज्ञापन

 

MP News: सड़क हादसों में घायलों को बचाने पर अब मिलेगा 25,000 का इनाम, प्रदेश में "राहवीर योजना" लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed