फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Cabinet Meeting 25000 Rupees Reward for Saving Road Accident Victims Rahveer Yojana in Madhya Pradesh

MP News: सड़क हादसों में घायलों को बचाने पर अब मिलेगा 25,000 का इनाम, प्रदेश में "राहवीर योजना" लागू

Tue, 20 May 2025 05:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 20 May 2025 05:52 PM IST
सार

MP Rahveer Yojana: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों के दौरान घायलों की समय पर मदद करने वाले नागरिकों को अब सरकार सम्मान और प्रोत्साहन दोनों देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई "राहवीर योजना" को प्रदेश में लागू कर दिया गया है, जिसके तहत दुर्घटना में घायल व्यक्ति को "गोल्डन-ऑवर" में अस्पताल पहुंचाने वाले मददगार को  25,000 रुपए का इनाम मिलेगा। 

विज्ञापन
MP Cabinet Meeting 25000 Rupees Reward for Saving Road Accident Victims Rahveer Yojana in Madhya Pradesh
इंदौर में सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को समय रहते अस्पताल पहुंचाने वाले मददगार नागरिकों को अब 25,000 का इनाम मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई "राहवीर योजना" को मध्य प्रदेश में भी लागू कर दिया गया है। इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में योजना को स्वीकृति दी गई। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस योजना से आम नागरिकों में मानवीय संवेदनाएं और तत्परता बढ़ेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार पहले से ही 108 एम्बुलेंस और एयर एम्बुलेंस सेवाएं संचालित कर रही है। अब केंद्र सरकार की "राहवीर योजना" को भी पूरी तरह लागू करते हुए जिला कलेक्टरों को इसके क्रियान्वयन के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सीएम ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ, कल मालवी परंपरा से होगा मंत्रियों का स्वागत
विज्ञापन


क्या है राहवीर योजना?
यदि कोई नागरिक सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को "गोल्डन-ऑवर" (पहले 1 घंटे) के भीतर अस्पताल पहुंचाता है और घायल की जान बच जाती है, तो उस मददगार को  25,000 रुपए का इनाम दिया जाएगा। यह पुरस्कार राशि पहले 5,000 थी, जिसे अब बढ़ाकर 25,000 कर दिया गया है। घायल को सीधे अस्पताल पहुंचाने पर अस्पताल द्वारा पुलिस को सूचना दी जाएगी और इसकी एक प्रति उस नागरिक को भी सौंपी जाएगी। पुलिस कलेक्टर को भी इस संबंध में पत्र लिखेगी और इसके बाद परिवहन विभाग द्वारा मददगार के बैंक खाते में सीधे राशि ट्रांसफर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की मानवता केंद्रित पहल
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना ना सिर्फ लोगों को समय पर चिकित्सा सहायता दिलाने में मददगार होगी, बल्कि "हर जान कीमती है" की भावना को भी मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि सड़क हादसों में घायल लोगों की मदद के लिए आगे आएं, क्योंकि अब सरकार न केवल उनकी सहायता करेगी, बल्कि उन्हें सम्मानित भी करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed