फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CBI catches PNB manager taking bribe in Kushinagar

यूपी: सीबीआई ने कुशीनगर में पीएनबी के मैनेजर को रिश्वत लेते दबोचा, मुद्रा लोन ट्रांसफर के लिए मांगे थे पैसे

Sat, 16 Sep 2023 08:23 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 16 Sep 2023 08:23 PM IST
सार

सीबीआई, लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने कुशीनगर में पंजाब नेशनल बैंक की छितौनी शाखा के प्रबंधक सौरभ कुमार राजवंशी को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।

विज्ञापन
UP: CBI catches PNB manager taking bribe in Kushinagar
पीएनबी के शाखा प्रबंधक को सीबीआई ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सीबीआई, लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने कुशीनगर में पंजाब नेशनल बैंक की छितौनी शाखा के प्रबंधक सौरभ कुमार राजवंशी को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। सीबीआई की टीम ने शाखा प्रबंधक के आवास पर छापा भी मारा है। उसे रविवार को लखनऊ लाकर सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि कुशीनगर के बुलहवां गांव निवासी प्रदीप कुमार कुशवाहा ने शाखा प्रबंधक द्वारा मुद्रा लोन की रकम को खाते में ट्रांसफर करने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने की शिकायत सीबीआई से की थी। उन्होंने बताया था कि उनका 1.90 लाख रुपये का मुद्रा लोन पंजाब नेशनल बैंक ने स्वीकृत किया था। 
विज्ञापन


उन्होंने शाखा प्रबंधक सौरभ कुमार राजवंशी से कहा कि जिस व्यापारी से वह सामान खरीदते हैं, उसके खाते में मुद्रा लोन की रकम को ट्रांसफर कर दें। शाखा प्रबंधक ने रकम ट्रांसफर करने के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की, जिसकी शिकायत उन्होंने सीबीआई से कर दी। शिकायत सही मिलने पर सीबीआई की टीम ने कुशीनगर जाकर शाखा प्रबंधक को ट्रैप करने की योजना बनाई और उसे रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed