{"_id":"61a8dc008c81d44e5620359a","slug":"up-candidates-selected-for-the-post-of-spokesperson-and-assistant-teacher-will-get-online-deployment-department-of-secondary-education-released-the-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : प्रवक्ता और सहायक अध्यापक पद पर चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगी ऑनलाइन तैनाती, माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कार्यक्रम जारी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : प्रवक्ता और सहायक अध्यापक पद पर चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगी ऑनलाइन तैनाती, माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कार्यक्रम जारी किया
Thu, 02 Dec 2021 08:15 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 02 Dec 2021 08:15 PM IST
सार
प्रवक्ता पद पर चयनित अभ्यर्थी 3 से 9 दिसंबर और सहायक अध्यापक पद पर चयनित अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए 10 से 16 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र आनलाइन ही प्राप्त किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन नहीं करने पर अन्य अवसर नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों को स्कूलों में ऑनलाइन तैनाती दी जाएगी। प्रवक्ता पद पर चयनित अभ्यर्थी 3 से 9 दिसंबर और सहायक अध्यापक पद पर चयनित अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए 10 से 16 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विभाग के संयुक्त निदेशक विकास श्रीवास्तव ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए ईमेल और हेल्पलाइन नंबर 6387219859 जारी किया है। चयनित अभ्यर्थी कार्य दिवस में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते है।उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र आनलाइन ही प्राप्त किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन नहीं करने पर अन्य अवसर नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदन प्राप्त करने के बाद वरीयता के क्रम में नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन