फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP cabinet meeting Chief Minister Yogi Adityanath important proposals

यूपी कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्ताव पास, डॉक्टरों को नॉन प्रैक्टिस भत्ता देने पर बनी सहमति

Tue, 31 Dec 2019 02:01 PM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 31 Dec 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
UP cabinet meeting Chief Minister Yogi Adityanath important proposals
फाइल फोटो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्ताव पर मुहर लगी। बैठक में प्रदेश सरकार ने श्रम विभाग में कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत काम करने वाले एलोपैथिक चिकित्सा अधिकारियों को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व चिकित्सा शिक्षा विभाग के चिकित्सकों की तरह प्राइवेट प्रैक्टिस बंदी भत्ता देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
विज्ञापन


श्रम विभाग के प्रस्ताव के मुताबिक कर्मचारी बीमा अस्पताल के 200 डॉक्टरों को नॉन प्रैक्टिस भत्ता मूल वेतन का 20 फीसदी मिलेगा। यानि डॉक्टरों का मूल वेतन एक लाख रुपए है तो 20 हजार रुपए नॉन प्रैक्टिस भत्ता मिलेगा।
विज्ञापन


अभी तक कर्मचारी बीमा अस्पताल के डॉक्टर 10 हजार रुपए फिक्स नॉन प्रैक्टिस भत्ता पाते हैं। अब उन्हें मूल वेतन का 20 फीसदी नॉन प्रैक्टिस भत्ता मार्च से मिलेगा। मार्च से लेकर दिसंबर तक उन्हें एरियर भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रस्तावों को भी कैबिनेट ने दी मंजूरी

- स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के दाह संस्कार के लिए दिए जाने वाले अनुदान में बढ़ोतरी।
- नगर निगम मथुरा-वृंदावन प्रतापगढ़ की नगर पालिका परिषद बेल्हा का सीमा विस्तार।

- कानपुर में हुए सिख विरोधी दंगों की जांच के बनी एसआईटी को पुलिस थाना अधिसूचित किया जाएगा।
- गोरखपुर में गोरखपुर-महाराजगंज-निचलौल मार्ग 19.400 किमी के निर्माण को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed