फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP by-election: FIR against SP candidate from Phulpur on caste remarks

यूपी उपचुनाव: जातिसूचक टिप्पणी के आरोप में फूलपुर से सपा प्रत्याशी पर एफआईआर, बयान के लिए माफी मांगी

Mon, 28 Oct 2024 09:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 28 Oct 2024 09:09 PM IST
सार

बसपा प्रत्याशी ने सपा उम्मीदवार पर जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सपा प्रत्याशी ने एक समाचार चैनल की डिबेट में ये टिप्पणी की थी।

विज्ञापन
UP by-election: FIR against SP candidate from Phulpur on caste remarks
मुज्तबा सिद्दीकी, सपा प्रत्याशी, फूलपुर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फूलपुर उपचुनाव के लिए सपा के उम्मीदवार मुज्तबा सिद्दीकी पर सराय इनायत में एफआईआर दर्ज की गई है। बसपा के फूलपुर विस क्षेत्र अध्यक्ष राजकुमार गौतम ने अपनी पार्टी व जाति विशेष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


एफआईआर में उन्होंने आरोप लगाया है कि फूलपुर उपचुनाव के प्रचार-प्रसार के दौरान सपा प्रत्याशी ने एक समाचार चैनल की डिबेट में बसपा व जाति विशेष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। इसमें एससी/एसटी एक्ट भी लगाया गया है। सरायइनायत प्रभारी संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या: दीपोत्सव को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल करने की तैयारी, 30 अक्तूबर की शाम होगा भव्य आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रामलला की पहली दिवाली: 84 कोस तक फैली दीपोत्सव की आभा, रोशन होंगे 200 से अधिक मठ-मंदिर


मैंने इस तरह का बयान दिया ही नहीं: मुज्तबा
मुज्तबा ने कहा कि सोशल मीडिया पर मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। जबकि, मैंने इस तरह का बयान दिया ही नहीं। मैं पूर्व में बसपा का सिपाही रहा हूं और तीन बार का विधायक भी रहा हूं। मेरी ऐसी कोई दुर्भावना किसी समाज के प्रति नहीं है। फिर भी मेरे बयान से अगर किसी की भावना को कोई ठेस पहुंची हो तो मैं क्षमा प्रार्थी हूं। मेरे साथ फूलपुर का सर्व समाज है। मैं डॉ.अंबेडकर और डॉ.लोहिया की विचारधारा को मानने वाला व्यक्ति हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed