फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP by-election: BJP will field its candidates on nine seats, one seat will be left for this new ally, this is

यूपी उपचुनाव: भाजपा नौ सीटों पर उतारेगी अपने प्रत्याशी, एक सीट इस नए सहयोगी के लिए जाएगी छोड़ी, ये है रणनीति

Mon, 14 Oct 2024 07:44 AM IST
रोहित मिश्र सुधीर कुमार सिंह, अमर उजाला, लखनऊ
सुधीर कुमार सिंह, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 14 Oct 2024 07:44 AM IST
सार

UP by-election: यूपी में दस सीटों में होने वाले उपचुनावों में भाजपा नौ सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने जा रही है। एकमात्र सीट वह अपने एक सहयोगी पार्टी के लिए छोड़ेगी। 

विज्ञापन
UP by-election: BJP will field its candidates on nine seats, one seat will be left for this new ally, this is
जेपी नड्डा और योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव के लिए भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने 9 सीटों पर खुद चुनाव लड़ने का फैसला किया है । साथ ही इन सीटों के लिए नौ प्रत्याशियों के नाम को भी फाइनल कर दिया है। यह भी तय किया गया है कि उप चुनाव नए चेहरों को ही अधिक मौका दिया जाएगा। हालांकि इन प्रत्याशियों के नाम की घोषणा उप चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद की जाएगी। दिल्ली में रविवार को बैठक हुई, जिसमें मीरापुर सीट को रालोद को देने पर सहमति बनी है। यह 2022 में भी रालोद यहां से जीती थी। जबकि नौ सीटों पर भाजपा अपने सिंबल पर चुनाव लड़ाएगा।

विज्ञापन


 

Trending Videos

जेपी नड्डा के आवास पर चली बैठक

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर करीब एक घंटे तक चली बैठक में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल की मौजूद रहे। बैठक में तय किया गया है कि सभी सीटों की जातीय समीकरण को देखते हुए ही नए चेहरों को उतारा जाएगा। यह भी तय किया गया है उप चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद ही उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। संभावना है कि 20 अक्तूबर तक या इससे पहले ही उप चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है। इसलिए अपनी तैयारियों को और तेज किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक-एक सीट पर हुई चर्चा

UP by-election: BJP will field its candidates on nine seats, one seat will be left for this new ally, this is
जेपी नड्डा के साथ सीएम योगी। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों का कहना है कि बैठक में प्रदेश भाजपा की ओर से भेजे गए प्रत्याशियों के पैनल पर भी चर्चा हुई । इनमें से कुछ सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम तय किए जाने की भी बात कही जा रही है। जबकि कटेहरी, मझंवा, फुलपुर और मिल्कीपुर सीट के लिए प्रस्तावित नामों पर अभी फैसला नहीं हो पाया है। अलबत्ता इन सीटों पर पैनल में शामिल पिछड़े नेताओं को ही चुनाव लड़ाने पर गंभीरता से विचार किया गया है। बैठक में एक-एक सीट पर जातीय समीकरण और मौजूदा मुद्दों पर भी चर्चा हुई । प्रदेश के नेताओं ने केन्द्रीय नेतृत्व को अब तक की तैयारियों की जानकारी दी और बताया किए पहले चरण के प्रचार, संपर्क और संवाद का कार्यक्रम पूरा हो चुका है। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा सभी सीटों पर किए गए कार्यक्रमों, विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास के साथ ही अब तक की गई जनसभाओं की भी जानकारी दी गई। वहीं, केन्द्रीय नेतृत्व को 8-9 सीटें जीतने का भरोसा भी दिया गया है। बैठक में सपा और बसपा द्वारा उतारे गए उम्मीदवारों के लिहाज से रणनीति तैयार करने पर भी चर्चा हुई। खास कर उन सीटों पर चुनाव जीतने को लेकर अधिक प्रभावी तरीके से काम करने पर सहमति बनी है, जो सीटें सपा का कब्जा है।

विज्ञापन

कटेहरी, मिल्कीपुर व मझंवा में पिछड़े चेहरे पर दाव

UP by-election: BJP will field its candidates on nine seats, one seat will be left for this new ally, this is
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
बैठक में कटेहरी, मिल्कीपुर और मझवां सीट को लेकर सबसे अधिक माथापच्ची हुई। सूत्रों का कहना है कि सुरक्षित सीट होने की वजह से मिल्कीपुर से कोई दलित चेहरा तो उतरेगा ही। साथ ही कटेहरी और मझंवा सीट पर भी पिछड़े चेहरे को ही उतारा जाएगा। दरअसल मिल्कीपुर और कटेहरी सीट जीतना भाजपा के लिए सबसे अधिक प्रतिष्ठा का सवाल है और मुख्यमंत्री खुद इन दोनों सीटों की जिम्मेदारी अपने कंधे पर ले रखी है। इसलिए भाजपा इन दोनों सीटों पर कोई खतरा मोल नहीं नहीं लेना चाहती है।
 

संजय निषाद को मनाएगी भाजपा

UP by-election: BJP will field its candidates on nine seats, one seat will be left for this new ally, this is
डॉ. संजय निषाद - फोटो : amar ujala

बैठक में 9 सीटों पर चुनाव लड़ने पर सहमति बनने के बाद कटेहरी और मझवां सीटों पर दावेदारी करने वाले संजय निषाद को मनाने की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को सौंपा गया है। केन्द्रीय गृहमंत्री ने तीनों नेताओं को संजय निषाद को समझाने को कहा है। दरअसल इन दोनों सीटों पर निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने दावा कर रखा है। सूत्रों का कहना है कि भाजपा निषाद को सिर्फ एक सीट देने पर विचार कर रही है, वह भी प्रत्याशी भाजपा के ही सिंबल पर ही चुनाव लड़ेगा। हालांकि निषाद इस फार्मूले पर सहमत नहीं हैं।

गठबंधन धर्म का पालन होः निषाद
वहीं, संजय निषाद का कहना है कि गठबंधन धर्म का पालन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में कटेहरी और मझंवा निषाद पार्टी को दी गई थी, तो इस बार क्यों नहीं। जब 2022 में मीरापुर सीट जीतने की वजह से यह सीट फिर से रालोद की जा रही है तो उन्हें भी दोनों सीटें मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से लगातार बात हो रही है। कोई हल जरूर निकलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed