फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Business worth Rs 125 crore done by creating fake firm in the name of student

UP: फर्जी फर्म बनाकर छात्र के नाम पर किया 125 करोड़ का कारोबार, 17 करोड़ वसूलने आए अफसर तो हुआ खुलासा

Sun, 30 Nov 2025 06:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Sun, 30 Nov 2025 06:57 PM IST
सार

छात्र के घर टैक्स वसूली के लिए अधिकारी पहुंचे तो उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने मामले की शिकायत स्थानीय ऊंचाहार कोतवाली के अलावा पुलिस अधिकारियों से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
UP: Business worth Rs 125 crore done by creating fake firm in the name of student
- फोटो : amar ujala

विस्तार

स्नातक छात्र के नाम फर्जी फर्म बनाकर 125 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया गया। जीएसटी विभाग के अधिकारी टैक्स वसूलने पहुंचे तो छात्र को अपने साथ हुए फर्जीवाड़े की जानकारी हुई। छात्र ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन


पीड़ित छात्र की शिकायत पर न्यायालय ने चोरी करने वाली दो फर्मों के साथ चार अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के मनीरामपुर गांव निवासी क्षितिज मिश्रा के मुताबिक वह बीए द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। उनके नाम फर्जी फर्म व जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराकर तीन बार में ई-बिल के सहारे लगभग 125 करोड़ का कारोबार किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: कफ सिरप तस्करी मामले में आरोपी भोला जायसवाल एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया, सिंगापुर भागने की तैयारी में था
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पूर्व सांसद बृजभूषण बोले- छह महीने पहले जनता खोलेगी पत्ता, हम कहां से चुनाव लड़ेंगे... नहीं बताएंगे


इस दौरान 17 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया हो गया। टैक्स वसूली के लिए पांच सितंबर 2025 को जीएसटी के अधिकारी घर पहुंचे तो उन्हें अपने साथ हुए ठगी होने की जानकारी हुई। पीड़ित ने मामले की शिकायत स्थानीय ऊंचाहार कोतवाली के अलावा पुलिस अधिकारियों से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

न्यायालय ने फर्जीवाड़ा करने वाले राज्य जीएसटी अधिकारी रायबरेली, केंद्रीय माल एवं सेवाकर अधिकारी रायबरेली, पांडेय इंटरप्राइजेज रविदासनगर, जीएसटी सत्यापितकर्ता अधिकारी गोपाल पांडेय व नोएडा की दो अज्ञात कंपनी के खिलाफ ऊंचाहार पुलिस को मामले में एफआईआर दर्ज करने और विवेचना करके मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। उधर, ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि कोर्ट के आदेश की जानकारी हुई है। मामले में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed