फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Budget for making village model not pent in Raebareli.

UP: नहीं खर्च कर सके 77 गांवों को मॉडल बनाने के लिए दिए गए 3.20 करोड़, अब लौटाने होंगे

Fri, 07 Jun 2024 04:48 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Fri, 07 Jun 2024 04:48 PM IST
सार

रायबरेली में वर्ष 2022-23 में गांवों को बजट दिया गया था। 3.20 करोड़ खर्च नहीं हुए है। ऐसे में अब उन्हें वापस न करने पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
UP: Budget for making village model not pent in Raebareli.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वच्छ भारत मिशन के तहत 77 गांवों को मॉडल बनाने के लिए मिले बजट को वापस करने के आदेश दिए गए हैं। मिशन निदेशक ने नाराजगी जताते हुए संबंधित गांवों को सात दिन में 3.20 करोड़ रुपये वापस करने के आदेश दिए हैं। समय से बजट को वापस न करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन


जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत वर्ष 2022-23 में चिह्नित गांवों को मॉडल बनाने के लिए शासन से बजट दिया गया था। जिले के जगतपुर ब्लॉक के जगतपुर, सुदामापुर, खीरों के भीतरगांव, खीरों, पाहो, सेमरी, बछरावां के इचौली, नीमटीकर, राजामऊ, रामपुर सुदौली, करनपुर, सरौरा, शेषपुर समोधा, थुलेंडी, हरचंदपुर के जोहवाशर्की, कठवारा, पश्चिमगांव, शिगवढ़ के रायपुर नेरुवा, गूढ़ा, सतांव के हाजीपुर, किलौली, मनेहरू, कोरिहर, पोरई, सतांव, बरदर, सुल्तानपुरखेड़ा समेत 77 गांवों को मॉडल बनाने के लिए 37.41 करोड़ रुपये का बजट दिया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एनडीए बनाम इंडिया: अब विधानसभा उपचुनाव में होगी परीक्षा, अखिलेश, राहुल, योगी और मोदी की प्रतिष्ठा होगी दांव पर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चुनाव नतीजों में डिंपल यादव सब पर भारी, यादव परिवार में हासिल की सबसे बड़ी जीत


डेढ़ साल बीतने के बाद भी पूरा बजट खर्च नहीं हो सका है। अब तक करीब 34.21 करोड़ रुपये ही खर्च हो सका। इसके लिए पूर्व में संबंधित ग्राम पंचायतों को बजट को खर्च करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन प्रधानों और ग्राम पंचायत अधिकारियों की लापरवाही के कारण बजट खातों में डंप है। मामले में नाराजगी जताते हुए मिशन निदेशक राज कुमार ने संबंधित पंचायतों को 3.20 करोड़ रुपये वापस करने के आदेश दिए हैं।

चुनाव की भेंट चढ़ा 688 मॉडल गांवों में विकास कार्य
जिले में इस साल 688 गांवों को चिह्नित करके उन्हें मॉडल बनाने के लिए करीब 42 करोड़ रुपये ग्राम पंचायतों को दे दिए गए, लेकिन अब तक 10 प्रतिशत भी बजट खर्च नहीं हो सका है। लोकसभा चुनाव के कारण गांवों में विकास कार्य ठप हो गया। अब डीपीआरओ ने संबंधित पंचायतों को बजट जल्द खर्च करके काम को पूरा कराने का आदेश दिया है।

डीपीआरओ नवीन सिंह का कहना है कि वर्ष 2022-23 में गांवों को बजट दिया गया था। 3.20 करोड़ खर्च नहीं हुए है। मिशन निदेशक ने बजट को वापस मांगा है। संबंधितों को निर्देशित कर दिया गया है। इस साल 688 मॉडल गांवों में काम में तेजी लाने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed