{"_id":"698c1ca4b60c74d2900bdc70","slug":"up-budget-2026-updates-finance-minister-suresh-khanna-present-budget-announcements-cm-yogi-news-in-hindi-2026-02-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी का बजट: शेरो-शायरी के बीच वित्तमंत्री पढ़ते रहे बजट भाषण, विपक्ष में छाई चुप्पी; मुखौटा पहने दिखे सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी का बजट: शेरो-शायरी के बीच वित्तमंत्री पढ़ते रहे बजट भाषण, विपक्ष में छाई चुप्पी; मुखौटा पहने दिखे सपाई
Wed, 11 Feb 2026 11:37 AM IST
आकाश द्विवेदी
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:37 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश विधानसभा में योगी सरकार का 10वां बजट पेश हुआ। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने शांति के बीच बजट पढ़ा और शायरी भी सुनाई। विपक्ष ने सहयोगी रुख अपनाया। बेटियों की शादी सहायता राशि एक लाख रुपये की गई। 43 हजार करोड़ की नई योजनाओं का ऐलान हुआ।
विज्ञापन
सपा के लोग मुखौटा पहनकर आए
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना योगी सरकार का 10वां बजट पेश कर किया। इस दौरान विपक्ष उनका सपोर्ट करता दिखा। आज विपक्ष शांत रहा। अन्य इसे शांति से सुन रहे थे।
विज्ञापन
सीएम योगी ने विक्ट्री साइन दिखाया।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
इससे पहले सीएम योगी और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा पहुंचे।विधानसभा गेट पर दोनों नेताओं ने विक्ट्री साइन दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बजट भाषण से पहले कई लोग मुखौटा पहनकर पहुंचे।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
वित्त मंत्री ने सुबह अपने आवास पर पूजा-अर्चना की थी। इसके बाद सुबह साढ़े 9 बजे सीएम की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें बजट को मंजूरी दी गई।
सपा के लोग कुछ देर बाहर खड़े रहे।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
वित्त मंत्री ने कहा, अब बेटियों की शादी के लिए मिलने वाली सहायता राशि 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये की जाएगी।
सीएम योगी और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
इसके साथ ही 43 हजार करोड़ रुपये की नई योजनाएं शुरू की गई हैं।
बजट भाषण पढ़ते वित्त मंत्री सुरेश खन्ना।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
वहीं, बजट भाषण से पहले कई विपक्ष के लोग मुखौटा पहनकर पहुंचे थे।