फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BTC Shikshak Sangh wants parishadiya schools timing to be changed.

UP News: परिषदीय व निजी विद्यालयों का समय बदलने की मांग, गर्म हवाओं और धूप का दिया हवाला

Sat, 20 Apr 2024 11:14 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 20 Apr 2024 11:14 AM IST
सार

यूपी में तेज धूप और लू को देखते हुए विद्यालयों का समय बदलने की मांग की गई है। इसके लिए गर्म हवाओं और धूप का हवाला दिया गया है।

विज्ञापन
UP BTC Shikshak Sangh wants parishadiya schools timing to be changed.
lucknow - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रदेश के सभी परिषदीय व निजी विद्यालयों का समय बदलने की मांग की है। संघ ने कहा कि पूरे प्रदेश में तेज गर्म हवाएं चल रही हैं और धूप भी काफी तीखी हो रही है। इस कारण परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के शिक्षण कार्य पर असर पड़ रहा है, दोपहर में शिक्षण कार्य करना संभव नहीं हो रहा है।

विज्ञापन


संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि अवकाश के समय दोपहर दो बजे बच्चों को स्कूल से घर जाते वक्त लू व धूप लगने का भी खतरा बना हुआ है। सरकार जल्द सभी परिषदीय विद्यालयों के समय में परिवर्तन करे। स्कूल का समय सुबह 7.30 से दोपहर 12 बजे तक किया जाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में पहले चरण में 60.59 प्रतिशत मतदान, 2019 के मुकाबले 5.9 फीसदी कम हुई वोटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पहले दौर की अधिकांश सीटों पर एनडीए बनाम इंडिया, 'सेंधमारी' से दिलचस्प हुआ मुकाबला


उन्होंने बताया कि पिछले दिनों प्रदेश के कुछ जिलों में भीषण गर्मी के चलते बीएसए ने स्कूलों के समय में बदलाव किया था, किंतु बेसिक शिक्षा निदेशक ने इसे निरस्त कर दिया। इससे कोई जिला स्तरीय अधिकारी विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव का निर्णय नहीं ले पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed