फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News Brij Bhushan Son Karan Bhushan become new UP Wrestling Association President amid controversies

WFI : विवादों में रहे बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करनभूषण बने उप्र कुश्ती संघ के अध्यक्ष, नई कमेटी हुई गठित

Mon, 12 Feb 2024 12:25 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, गोंडा
अमर उजाला संवाद, गोंडा Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 12 Feb 2024 12:25 PM IST
सार

UP Wrestling Association: पिछले कुछ समय से विवादों में रहने वाले भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करनभूषण सिंह को उप्र कुश्मी संघ का अध्यक्ष चुना गया है। 

विज्ञापन
UP News Brij Bhushan Son Karan Bhushan become new UP Wrestling Association President amid controversies
सांसद बृजभूषण शरण सिंह।

विस्तार

 भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष व कैसरगंज के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करनभूषण सिंह को रविवार को उप्र कुश्ती संघ का अध्यक्ष चुना गया। करन इससे पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं, प्रदेश कुश्ती संघ की कमान अब तक बृजभूषण के ही हाथ थी।
विज्ञापन


नवाबगंज के नंदिनीनगर स्थित कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निलंबित अध्यक्ष संजय सिंह की अगुवाई में वार्षिक आम बैठक (एजीएम) हुई। इस दौरान सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनिल कुमार सिंह की देख-रेख में उप्र कुश्ती संघ की चुनावी प्रकिया संपन्न हुई। बतौर पर्यवेक्षक ओलंपिक एसोसिएशन के प्रतिनिधि परमेंद्र सिंह एवं डब्ल्यूएफआई के प्रतिनिधि एसपी देशवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


 उप्र कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद के लिए करनभूषण सिंह का नाम प्रस्तावित किया गया। सर्वसम्मति से उन्हें अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही सुरेशचंद्र उपाध्याय को महासचिव, संजय सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विजय शंकर यादव, जयप्रकाश शर्मा, सुशील राजपूत, आदित्य प्रताप, आनंद देव उपाध्याय एवं चंद्रविजय सिंह को संयुक्त सचिव चुना गया। अखंड प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed