फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Brajesh Pathak met with the PM; the Deputy CM's visit to Delhi comes after a meeting of 'Brahmin MLAs' tha

UP: पीएम से मिले ब्रजेश पाठक, कई मायने में अहम 'ब्राह्मण विधायकों' की बैठक के बाद डिप्टी सीएम का दिल्ली जाना

Fri, 26 Dec 2025 09:22 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 26 Dec 2025 09:22 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। ब्राह्मण विधायकों की बैठक के बाद इस मुलाकात को भाजपा की रणनीति, बढ़ते सियासी कद और संभावित मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
UP: Brajesh Pathak met with the PM; the Deputy CM's visit to Delhi comes after a meeting of 'Brahmin MLAs' tha
पीएम मोदी से मिले ब्रजेश पाठक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

ठिठुरन के बीच प्रदेश का सियासी ताप बढ़ गया है। ब्राह्मण विधायकों की बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अचानक दिल्ली पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उनकी इस मुलाकात के सियासी निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। कुछ लोग इसे उप मुख्यमंत्री के बढ़ते कद से जोड़कर देख रहे हैं तो कुछ लोग इसे भाजपा की रणनीति बता रहे हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में कुल 52 ब्राह्मण विधायक हैं, जिनमें से 46 भाजपा से हैं। कुछ दिन पहले ठाकुर विधायकों की बैठक हुई। फिर 23 दिसंबर को ब्राह्मण समाज के विधायकों ने बैठक की। इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए गए। इसी बीच बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ पहुंचे। राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण किया। समारोह में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

देर शाम पता चला कि वह दिल्ली पहुंच गए

देर शाम पता चला कि वह दिल्ली पहुंच गए हैं। सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी तस्वीर सामने आई। इसके बाद कयासबाजी का दौर शुरू हो गया। अचानक प्रधानमंत्री से पाठक की मुलाकात को सियासी नजरिए से अहम माना जा रहा है क्योंकि चंद दिन पहले ही भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिला है। कयास मंत्रिमंडल विस्तार के भी हैं। इस लिहाज से भी ब्रजेश पाठक के प्रधानमंत्री से मिलने के सियासी निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोग इसे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के बढ़ते सियासी कद से जोड़कर देख रहे हैं। तर्क है कि सत्ता पक्ष में ब्राह्मण समाज के सशक्त चेहरे के रूप में भी ब्रजेश पाठक हैं। वह ब्राह्मण समाज के विधायकों की बैठक में खुद मौजूद नहीं थे, लेकिन प्रधानमंत्री से मुलाकात को उस नजरिए से भी जोड़ा जा रहा है। 

वह समाज के लोगों को कितना प्रतिनिधित्व दिला पाएंगे, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन इतना जरूर है कि उन्होंने प्रधानमंत्री से मिलकर समाज का संदेश जरूर दिया है। इस संबंध में ब्रजेश पाठक का कहना है कि प्रधानमंत्री से उनकी शिष्टाचार के तहत मुलाकात हुई है। 


उनका मार्गदर्शन हासिल किया है। उन्होंने बहुमूल्य समय देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार भी जताया। यह भी बताया कि चार जनवरी को वाराणसी में नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप होनी है। उनके साथ मौजूद वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी ने प्रधानमंत्री को चैंपियनशिप का निमंत्रण दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed