{"_id":"5efc78018ebc3e433a62c931","slug":"up-board-website-opened-for-scrutiny-of-answer-sheets","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के लिए यूपी बोर्ड की वेबसाइट खुली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के लिए यूपी बोर्ड की वेबसाइट खुली
Wed, 01 Jul 2020 05:18 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 01 Jul 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के लिए वेबसाइट खोल दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी शुल्क चालान के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालयों को इसकी सूचना भेज दी है। हाईस्कूल और इंटर का परिणाम गत 27 जून को जारी हुआ था।
विज्ञापन
बोर्ड ने परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक छात्र 22 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को निर्देश दिए गए हैं कि अपूर्ण आवेदन और निर्धारित तिथि के बाद किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। थ्योरी
विज्ञापन
और प्रैक्टिकल विषयों की स्क्रूटनी के लिए अलग-अलग शुल्क चार्ज किया जाएगा।
दोनों के लिए प्रति प्रश्न पत्र 500-500 रुपये निर्धारित किए गए हैं। स्क्रूटनी को लेकर सारे दिशा निर्देश परिषद की वेबसाइट पर मौजूद हैं। निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा कराया जाएगा। शुल्क चालान की प्रति और आवेदन का प्रिंट आउट छात्रों को रजिस्टर्ड डाक से 22 जुलाई तक क्षेत्रीय कार्यालय में भेजना होगा।
विज्ञापन
साधारण डाक अथवा कोरियर से भेजे गए आवेदन पत्र को स्वीकार नहीं किया जाएगा। डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि संस्थागत छात्र चालान की प्रति आवेदन पत्र अग्रसारित करने वाले केंद्र व्यवस्थापक से सत्यापित करा सकते हैं। चालान पत्र में परीक्षार्थी का नाम, पूरा पता, अनुक्रमांक, परीक्षा का नाम, स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए। साथ में इंटरनेट द्वारा अंकपत्र भी संलग्न होना अनिवार्य है।