फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up board secretary will take vrs.

यूपी बोर्ड सचिव शकुंतला यादव लेंगी वीआरएस

Tue, 28 Oct 2014 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 28 Oct 2014 10:15 AM IST
विज्ञापन
up board secretary will take vrs.

यूपी बोर्ड की सचिव शकुंतला यादव ने पद से हटने के लिए सरकार से वीआरएस मांगा है।

विज्ञापन


बोर्ड की सचिव की ओर से इस बारे में सभापति अवध नरेश शर्मा को पत्र लिखकर सेवा से अवकाश देने का आग्रह किया गया है।

बोर्ड परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण से पहले बोर्ड की सचिव की ओर से लिया गया यह फैसला विभाग के अधिकारियों को चौकाने वाला है।

यूपी बोर्ड की सचिव शकुंतला यादव ने बोर्ड की कार्यशैली और सरकार की ओर से बनाए जाने वाले दबाव से परेशान होकर आखिरकार पद छोड़ने का निर्णय लिया है।

पता चला है कि बोर्ड सचिव ने स्कूलों को मान्यता देने के लिए ऊपरी दबाव से परेशान होकर यह फैसला किया है।

इस बारे में पहले भी अमर उजाला ने मनमाने तरीके से स्कूलों की मान्यता देने के निर्णय को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
इस बारे में बोर्ड सचिव से जब उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed