{"_id":"62be3caade8732250641b7b4","slug":"up-board-schools-will-open-from-today-biometric-attendance-of-teachers-will-be-taken","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : आज से खुलेंगे यूपी बोर्ड के स्कूल, शिक्षकों की बायोमीट्रिक अटेंडेंस लगेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : आज से खुलेंगे यूपी बोर्ड के स्कूल, शिक्षकों की बायोमीट्रिक अटेंडेंस लगेगी
Fri, 01 Jul 2022 05:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 01 Jul 2022 05:45 AM IST
सार
राजकीय इंटर कॉलेजों में शिक्षकों की बायोमीट्रिक अटेंडेंस भी लगनी शुरू होगी। हालांकि यह अभी अनिवार्य नहीं होगी। इसका ट्रायल चलेगा और जहां कोई तकनीकी दिक्कत आ रही होगी, पहले उसे दूर किया जाएगा। यही नहीं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में भी जल्द बायोमीट्रिक हाजिरी लगानी शुरू होगी।
विज्ञापन
file pic
- फोटो : amar ujala
विस्तार
ग्रीष्मावकाश के बाद प्रदेश में यूपी बोर्ड से जुड़े राजकीय, सहायता प्राप्त व निजी माध्यमिक विद्यालय शुक्रवार से खुलेंगे। इसके साथ ही राजकीय इंटर कॉलेजों में शिक्षकों की बायोमीट्रिक अटेंडेंस भी लगनी शुरू होगी।
विज्ञापन
हालांकि यह अभी अनिवार्य नहीं होगी। इसका ट्रायल चलेगा और जहां कोई तकनीकी दिक्कत आ रही होगी, पहले उसे दूर किया जाएगा। यही नहीं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में भी जल्द बायोमीट्रिक हाजिरी लगानी शुरू होगी।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव माध्यमिक आराधना शुक्ला ने बताया कि विभाग की सौ दिन की कार्य योजना में बायोमीट्रिक अटेंडेंस शुरू करना शामिल था। इस क्रम में राजकीय विद्यालयों में मशीनें लगवाने के साथ ही उनका ट्रायल भी कराया गया है।
विज्ञापन