{"_id":"6623a5eecb07d8896101c38a","slug":"up-board-result-2024-anshika-rawat-achieved-7th-and-aditi-dubey-get-0th-rank-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result: अयोध्या की अंशिका ने यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में 7वीं तो अदिति ने प्राप्त की 10वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Result: अयोध्या की अंशिका ने यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में 7वीं तो अदिति ने प्राप्त की 10वीं रैंक
Sat, 20 Apr 2024 04:57 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 20 Apr 2024 04:57 PM IST
सार
यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में अंशिका रावत ने प्रदेश में सातवीं और अदिति दुबे ने प्रदेश में 10वीं रैंक प्राप्त की है। अंशिका डॉक्टर बनकर गरीबों का इलाज करना चाहती हैं।
विज्ञापन
अंशिका रावत व अदिति दुबे अपने परिवार के साथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में प्रदेश में सातवां स्थान पाने वाली अंशिका रावत डॉक्टर बनकर गरीब मरीजों की सेवा चाहती हैं। अपनी मेहनत के बलबूते यह उपलब्धि हासिल करने के पहले ही उन्होंने मेडिकल में प्रवेश की तैयारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बेटी की इस कामयाबी पर पूरे घर में खुशी का माहौल है। बधाई देने के लिए रिश्तेदारों, पारिवारिक मित्रों और शुभचिंतकों का घर पर जमावड़ा है। अंशिका ईश्वरदीन इंटर कॉलेज की छात्रा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सीएम योगी ने दी बधाई, बोले- आप सभी नए यूपी का भविष्य हैं
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रक्षित ने बढ़ाया लखनऊ का मान, यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्षा 12 में हासिल की प्रदेश में छठी रैंक
वहीं, इंटरमीडिएट की ही परीक्षा में प्रदेश में 10वीं रैक प्राप्त करने वाली अदिति दुबे भविष्य में यूपीएससी की परीक्षा पास करना चाहती हैं। उन्हें इंटरमीडिएट में 96 फीसदी नंबर प्राप्त हुए हैं। अदिति ने बताया कि जिस विषय में कमजोर थीं उस पर ज्यादा मेहनत किया। नोट्स बनाकर पढ़ाई करती थीं। एनसीआरटी की किताबों का सहारा लिया। रोजाना करीब आठ घंटे पढ़ाई करने का लक्ष्य बनाया था। अदिति के पिता एक डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर हैं जबकि मां हाउस वाइफ हैं। उन्होंने कहा कि जो भी पढ़े उसके नोट्स जरूर बनाएं, सफलता मिलेगी।
यूपी के टॉप टेन में अयोध्या के 11 होनहार
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले के 11 होनहारों ने प्रदेश स्तर पर परचम लहराया है। जिले के टॉपरों को प्रदेश में सातवां स्थान मिला है। इंटमीडिएट की मेरिट में बेटियों का दबदबा बरकरार है। ईश्वरदीन इंटर कॉलेज ददेरा की छात्रा अंशिका सिंह रावत ने 96.60 प्रतिशत लाकर प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया है। वहीं हाईस्कूल में बलदेव वीपी इंटर कॉलेज के छात्र पीयूष ने 97.33 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश की मेरिट लिस्ट में सातवें नंबर पर जगह बनाई है।
प्रदेश स्तर पर हाईस्कूल की टॉप टेन वाली सूची में सातवें स्थान पर पीयूष के साथ देवा इंटर कॉलेज उसरू के आनंद कुमार और नंद किशोर इंटर कॉलेज के तरुण तिवारी भी हैं। इन दोनों छात्रों ने भी 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में प्रदेश में 10वां स्थान पाकर ग्रामोदय इंटर कॉलेज की सुहानी, बिशुन बाबा इंटर कॉलेज के अखिलेश और विद्यार्थी बैजनाथ इंटर कॉलेज की अदिति दुबे ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ नाम रोशन किया है।
हाईस्कूल में शहर के कनौसा गर्ल्स इंटर कॉलेज की सिद्धी श्रीवास्तव और वीनस इंटर कॉलेज की शालिनी यादव ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश की मेरिट में नौवां स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा महादेव आदर्श इंटर कॉलेज की दीपांजलि और डायमंड इंटर कॉलेज अवनीश प्रताप सिंह की 10वीं रैंक आई है। इस बार जिले में हाईस्कूल के 91.51 और इंटरमीडिएट के 84.14 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।