फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board: Preparation for conducting board exams from mid-February

UP Board : मध्य फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं कराने की तैयारी, परिणाम अप्रैल में संभव

Sun, 01 Jan 2023 04:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 01 Jan 2023 04:20 AM IST
सार

माध्यमिक शिक्षा विभाग मध्य फरवरी से परीक्षाएं कराने की तैयारी कर रहा है। उधर, मुख्यमंत्री ने भी परीक्षाएं समय से कराने के निर्देश दिए हैं ताकि अप्रैल में शैक्षिक सत्र की शुरुआत हो सके।
 

विज्ञापन
UP Board: Preparation for conducting board exams from mid-February
UP Board Exam - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सीबीएसई की 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी होने के बाद यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग मध्य फरवरी से परीक्षाएं कराने की तैयारी कर रहा है। उधर, मुख्यमंत्री ने भी परीक्षाएं समय से कराने के निर्देश दिए हैं ताकि अप्रैल में शैक्षिक सत्र की शुरुआत हो सके।

विज्ञापन


बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार चालू सत्र की शुरुआत में घोषित शैक्षिक कैलेंडर में मार्च में परीक्षाएं कराना प्रस्तावित है, लेकिन बीते दिनों शासन स्तर पर हुई बैठक में मध्य फरवरी यानी 15 या 16 तारीख तक परीक्षाएं शुरू कराने का प्रस्ताव आया था। इसमें कहा गया है कि कार्यक्रम इस तरह तय किया जाए कि परीक्षाओं का समापन होली यानी 8 मार्च तक हो जाए। इससे पहले प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 जनवरी तक शुरू कराने का प्रस्ताव है। ये परीक्षाएं दो चरणों में 15 फरवरी तक करा ली जाएंगी। परीक्षाएं समाप्त होते ही मूल्यांकन कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन


बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि परीक्षाओं के बाद कोशिश होगी कि मूल्यांकन कार्य भी समय से करा लिया जाए ताकि नया शैक्षिक सत्र बहुत प्रभावित न हो। हालांकि परिणाम घोषणा अप्रैल में होने की संभावना है। परीक्षाओं को समय से कराने के लिए जिलेवार केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया भी जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद का कहना है कि बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम के बारे उच्च स्तर से निर्णय हो रहा है। वहां से कार्यक्रम तय होने के बाद कोई घोषणा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


58 लाख से अधिक परीक्षार्थी
यूपी बोर्ड परीक्षा में पिछले साल के मुकाबले इस बार यानी वर्ष 2023 में परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ी है। परीक्षा के लिए 58 लाख 67 हजार 398 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 31 लाख 16 हजार 485 और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की संख्या 27 लाख 50 हजार 913 है। पिछले वर्ष 2022 में कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 51 लाख 92 हजार 616 थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed