फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up board

यूपी बोर्ड : 10वीं के छात्रों के अंक मांगने के बाद अब उन्हीं छात्रों के कक्षा नौ के अंक भी मांगे गए

Thu, 20 May 2021 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 20 May 2021 11:46 PM IST
सार

यूपी बोर्ड ने कक्षा 9 की वार्षिक परीक्षा के अंक भी मांगे हैं। इससे एक बात तो साफ हो गई है कि हाईस्कूल के छात्रों को उनके 2 वर्ष की परफॉर्मेंस के आधार पर औसत अंक मिलेंगे।

विज्ञापन
up board
यूपी बोर्ड : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

यूपी बोर्ड ने 10वीं के छात्रों के अर्द्धवार्षिक और प्री बोर्ड परीक्षा के अंक मांगने के बाद अब उन्हीं छात्रों के कक्षा 9 की वार्षिक परीक्षा के अंक भी मांगे हैं। स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे 24 मई शाम तक कक्षा 9 के भी अंक अपलोड कर दें। इससे एक बात तो साफ हो गई है कि हाईस्कूल के छात्रों को उनके 2 वर्ष की परफॉर्मेंस के आधार पर औसत अंक मिलेंगे।

विज्ञापन


हालांकि बोर्ड ने अभी तक इसको लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया है। वहीं, स्कूलों के सामने सबसे बड़ी समस्या यह है कि गत वर्ष कक्षा 9 के छात्रों को प्रमोट कर दिया गया था, लेकिन इनमें से कई स्कूल वार्षिक परीक्षा ही नहीं करा पाए थे।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड ने गत 17 मई को आदेश जारी कर हाईस्कूल के छात्रों के अर्द्धवार्षिक और प्री-बोर्ड परीक्षा के अंक व आंतरिक मूल्यांकन के अंक माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे। बुधवार को बोर्ड ने इन छात्रों के कक्षा 9 के भी वार्षिक परीक्षा व आंतरिक मूल्यांकन के अंक अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी स्कूलों को अंक अपलोड करने के निर्देश दे दिए हैं। 24 मई शाम तक कक्षा 9 के भी अंक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आदेश के बाद शिक्षकों की माने तो छात्रों को कक्षा 10 के छात्रों को दो साल के परीक्षा की परफॉर्मेंस के आधार पर औसतन अंक दिए जाएंगे। 70 अंक की परीक्षा होती है और 30 अंक का आंतरिक मूल्यांकन। उसी के आधार पर औसतन अंक भी दिए जाएंगे। इस आदेश के बाद स्कूलों के सामने एक समस्या खड़ी हो गई है।


गत वर्ष कक्षा 9 के छात्रों को प्रमोट कर दिया गया था, लेकिन कई स्कूल ऐसे थे जो वार्षिक परीक्षा ही नहीं करा पाए। स्कूलों के अनुसार ऐसों के पास छात्रों के अंक नहीं होंगे। वहीं, शिक्षकों ने बताया कि पहली बार बोर्ड की व्यवस्था है। स्कूलों के पास कक्षा 9 के अंकों का रिकॉर्ड भी जल्दी से उपलब्ध नहीं होगा। कई शिक्षकों ने बताया कि ऐसी परिस्थिति में स्कूल मनमाना अंक अपलोड करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed