फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up board intermediate practical will be held on 15 december

यूपी बोर्ड: इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं की डेट जारी, देखें यहां...

Sat, 04 Nov 2017 01:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 04 Nov 2017 01:24 PM IST
विज्ञापन
up board intermediate practical will be held on 15 december
डेमो - फोटो : डेमो
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रैैक्टिकल परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होंगी। शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया। परीक्षा का आयोजन दो चरणों में मंडलवार किया जाएगा। पहले चरण की परीक्षाएं 15 से 29 दिसंबर तक आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, मिर्जापुर, देवीपाटन और बस्ती मंडल में आयोजित की जाएंगी, जबकि दूसरे चरण की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 30 दिसंबर से 13  जनवरी तक इलाहाबाद, अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, आजमगढ़, वाराणसी और गोरखपुर मंडल में होंगी।
विज्ञापन


प्रयोगात्मक परीक्षाओं के संबंध में अन्य जरूरी जानकारी एवं परीक्षकों की नियुक्ति आदि से संबंधित सूचनाएं परिषद के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय से प्राप्त होंगी। इंटरमीडिएट के प्रयोगात्मक विषयों में निर्धारित पूर्णांक में से पचास प्रतिशत अंक आंतरिक परीक्षक और पचास प्रतिशत अंक बाह्य परीक्षक देेंगे।
विज्ञापन


इसी तरह व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए जिन विद्यालयों को प्रयोगात्मक परीक्षा का केंद्र निर्धारित किया जाएगा, उन विद्यालयों से संबंधित विषयों के अध्यापक पचास प्रतिशत अंक आंतरिक मूल्यांकन व्यवस्था के तहत प्रदान करेंगे और बाकी पचास फीसदी अंक बाह्य परीक्षक देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

परिषद की वेबसाइट पर होंगे प्राप्तांक

up board intermediate practical will be held on 15 december
डेमो - फोटो : डेमो
इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकृत समस्त संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के अनिवार्य विषय खेल एवं शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर प्रधानाचार्यों की ओर से संपादित की जाएंगी। हाईस्कूल की परीक्षाएं गत वर्ष की भांति विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन (प्रोजेक्ट कार्य) के आधार पर आयोजित की जाएंगी। हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षार्थी अपने अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य से संपर्क कर प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने के लिए औपचारिकता पूरी कर सकते हैं।

माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव के अनुसार हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा (आंतरिक मूल्यांकन), नैतिक खेल एवं शारीरिक शिक्षा और इंटरमीडिएट की खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के माध्यम से परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। इस कार्य के लिए 15 दिसंबर 2017 से वेबसाइट क्रियाशील की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed