फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board: High school and intermediate results will be declared tomorrow, results prepared in record 22 days;

UP Board : आज घोषित होगा 10वीं-12वीं का परीक्षा परिणाम, रिकॉर्ड 22 दिनों में तैयार हुआ रिजल्ट; सीतापुर पर नजर

Fri, 25 Apr 2025 05:47 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 25 Apr 2025 05:47 AM IST
सार

UP Board Exam Result: यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज घोषित किया जाएगा। परिणाम दोपहर साढ़े 12 बजे घोषित होगा। इसे  www.upmsp.edu.in वेबसाइट पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
UP Board: High school and intermediate results will be declared tomorrow, results prepared in record 22 days;
यूपी बोर्ड का रिजल्ट 25 अप्रैल 2025 दोपहर 12:30 बजे जारी होगा, UP Board Result 2025 Live Updates - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूपी बोर्ड वर्ष 2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम आज घोषित करेगा। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार परीक्षा परिणाम दोपहर 12.30 बजे जारी कर दिया जाएगा। परीक्षाफल को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in और डिजिलॉकर की वेबसाइट www.result.digilocker.gov.in पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन


हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक प्रदेश के 8140 केंद्रों में आयोजित की गईं थीं और 19 मार्च से दाे अप्रैल तक यानी 15 दिनों में यूपी बोर्ड ने तीन करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन भी पूरा करा लिया था और 22 दिनों में परिणाम तैयार कर लिया। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए कुल 5437233 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 5134725 परीक्षार्थी (94.44) उपस्थित और 302508 (5.56 फीसदी) अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


वहीं, हाईस्कूल की परीक्षा के लिए पंजीकृत 2732216 अभ्यर्थियों में से 2556992 परीक्षार्थी (93.58 फीसदी) उपस्थित रहे और 175224 परीक्षार्थियों (6.42 फीसदी) ने परीक्षा छोड़ी दी। इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए पंजीकृत 2705017 परीक्षार्थियों में से 2577733 परीक्षार्थी (95.29 फीसदी) उपस्थित रहे और 127284 परीक्षार्थी (4.71 फीसदी) अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच वर्षों में सबसे बेहतर उपस्थिति

पिछले साल वर्ष 2024 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए पंजीकृत 5525342 परीक्षार्थियों में से 323166 (5.84 फीसदी) गैरहाजिर थे। वहीं, 2023 की बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत 58,84,634 परीक्षार्थियों में से 450012 (7.64 फीसदी) ने परीक्षा छोड़ दी थी। वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा में 51,92,616 विद्यार्थियों में से 434404 परीक्षार्थी (8.36 फीसदी) गैरहाजिर थे। 2021 में कोरोना के कारण बोर्ड परीक्षा नहीं हुई थी, जबकि वर्ष 2020 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए पंजीकृत 56,10,819 परीक्षार्थियों में से 353684 (6.30 फीसदी) अनुपस्थित थे।

सीबीएसई व सीआईएससीई से आगे निकला यूपी बोर्ड

यूपी बोर्ड इस बार भी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी करने के मामले में सीबीएसई व सीआईएससीई से आगे निकल गया। पिछले साल यूपी बोर्ड ने 20 अप्रैल को परिणाम घोषित किया था, जबकि सीआईएससीई बोर्ड का परिणाम छह मई व सीबीएसई का परिणाम 13 मई को घोषित किया गया था।


हाईस्कूल में सीतापुर की हैट्रिक पर होगी नजर

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में सीतापुर के परीक्षार्थी लगातार दो वर्षों से टॉप कर रहे हैं। क्या टॉपर के मामले में सीतापुर की हैट्रिक पूरी होगी, यह शुक्रवार को यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद स्पष्ट हो जाएगा। यूपी बोर्ड की वर्ष 2023 की हाईस्कूल की परीक्षा में सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने 98.33 फीसदी और इंटरमीडिएट में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चरखरी महोबा के शुभ चपरा ने 97.80 फीसदी अंकों के साथ यूपी टॉप किया था। वहीं, 2024 की हाईस्कूल परीक्षा में सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सीतापुर की ही प्राची निगम ने 98.50 फीसदी व इंटरमीडिएट में सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद सीतापुर के शुभम वर्मा ने 97.80 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया था।
 

UP School Timing: भीषण गर्मी के चलते यूपी में स्कूलों का बदला समय, अब इतने बजे हो जाएगी छुट्टी; पढ़ें आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed