फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board Examination will be start from May 8.

यूपी बोर्ड परीक्षा : 2021 का नया कार्यक्रम जारी आठ मई से होगी शुरुआत

Thu, 08 Apr 2021 01:21 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 08 Apr 2021 01:21 AM IST
सार

  • नए कार्यक्रम के मुताबिक, परीक्षा आठ मई से शुरू होकर 28 मई तक चलेगी।
  • बता दें कि पहले बोर्ड परीक्षा पहले 24 अप्रैल से 12 मई तक प्रस्तावित थी पर पंचायत चुनाव के मद्देनजर परीक्षाओं को स्थगित किया गया था।

विज्ञापन
UP Board Examination will be start from May 8.
यूपी बोर्ड : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

पंचायत चुनाव के चलते स्थगित हुई यूपी बोर्ड परीक्षा-2021 की नई तारीखें घोषित कर दी गई हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 8 मई से शुरू होगी। हाईस्कूल की परीक्षा 25 मई और इंटरमीडिएट की परीक्षा 28 मई को संपन्न होगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बुधवार को परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया। उल्लेखनीय है कि बोर्ड परीक्षा 24 अप्रैल से प्रस्तावित थी।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि हाई स्कूल परीक्षा में 16,74,022 छात्रों और 13,20,290 छात्राओं सहित कुल 29,94,312 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा में 14,73,771 छात्रों और 11,35,730 छात्राओं सहित 26,09,501 परीक्षार्थी हैं। दोनों परीक्षाओं में कुल 56,03,813 परीक्षार्थी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए हैं। सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों और जिला विद्यालय निरीक्षकों को परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईस्कूल की परीक्षा 12, इंटर की 15 दिन में होगी संपन्न
डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि वर्ष 2020 की तरह इस बार भी हाईस्कूल की परीक्षा 12 दिन और इंटरमीडिएट की परीक्षा 15 कार्यदिवसों में संपन्न होगी।

परीक्षा सुबह 8 व दोपहर 2 बजे से
हाई स्कूल की परीक्षा सुबह 8 से 11.15 बजे तक होगी। इंटर की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक होगी। दोनों कक्षाओं में पहला प्रश्नपत्र हिंदी/प्रारंभिक हिंदी/सामान्य हिंदी का होगा।

परिणाम जून के अंतिम सप्ताह में
माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधिकारी ने बताया कि यदि स्थितियां सामान्य रहीं तो जून के अंतिम सप्ताह तक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।





उत्तर प्रदेश में संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं की तिथियां भी आगे बढ़ाई जाएंगी। 29 अप्रैल से प्रस्तावित परीक्षाएं अब मई के दूसरे सप्ताह के बाद ही शुरू होंगी। गौरतलब है कि संस्कृत शिक्षा परिषद कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराता है। इसे प्रथमा, पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा के नाम से जाना जाता है।

परीक्षाएं 29 अप्रैल से प्रस्तावित थीं, पर पंचायत चुनाव को देखते हुए परिषद तिथियों में बदलाव करने जा रहा है। परिषद के सचिव आरके तिवारी ने बताया था कि यूपी बोर्ड परीक्षा का नया शिड्यूल तय होने के बाद संस्कृत बोर्ड की परीक्षाओं की नई तिथियों की घोषणा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि अभी तक 16 मंडलों से सूची नहीं मिलने के चलते परीक्षा केंद्र निर्धारित नहीं हो पा रहा है। यूपी बोर्ड परीक्षा की भांति संस्कृत बोर्ड की परीक्षा भी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। उन्होंने बताया कि 200 से कम विद्यार्थी होने पर संबंधित जिलों के राजकीय व सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में परीक्षा कराई जाएगी।

safalta.com  ने शुरू किया 45 दिनों का फ्री क्रैश कोर्स   
यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए safalta.com ने 45 दिनों का एक फ्री क्रैश कोर्स लॉन्च किया है जिसमें स्टूडेंट्स को मिलेंगी अनुभवी शिक्षकों द्वारा 120 घंटे से भी अधिक समय की लाइव इंटरेक्टिव क्लासेस, साथ ही उनके द्वारा तैयार किए गए पीडीएफ स्टडी मैटेरियल। इसके अलावा यहां पर छात्रों के प्रैक्टिस के दौरान होने वाले डाउट्स को भी एक्सपर्ट द्वारा क्लियर किया जाता है। इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए आपको बस इस लिंक पर क्लिक करना है... http://bit.ly/safaltaapp

यहां देखें पूरी समय सारिणी

आगे देखें

यहां देखें...

यहां देखें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed