{"_id":"641b48d0e0f92ec13143b2e2d51d8352","slug":"up-board-examination-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा: गड़बड़ी पर नपेंगे डीआईओएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा: गड़बड़ी पर नपेंगे डीआईओएस
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
Updated Mon, 25 Nov 2013 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण की नीति जारी हो चुकी है।
विज्ञापन
जिलों में इसके आधार पर बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण में किसी तरह की गड़बड़ी पर उनकी सीधी जवाबदेही होगी।
इस बार सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार ने बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण नीति के साथ टाइम टेबल भी जारी किया है।
इसके मुताबिक केंद्र निर्धारण की आपत्तियां 30 नवंबर तक निस्तारित कर दी जाएंगी और 9 दिसंबर तक फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी।
पढें-ईको टूरिज्म को विकसित होगी सुहेलवा बर्ड सेंक्चुरी
सचिव माध्यमिक शिक्षा ने कहा है कि तंबू-कनात या खुले में परीक्षा केंद्र बनाने पर प्रतिबंध है। राजकीय इंटर कॉलेजों से प्राइवेट फॉर्म भरने वाली लड़कियों के लिए वहीं केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
नि:शक्त व दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए स्वकेंद्र की व्यवस्था होगी। शांतिपूर्वक परीक्षा कराने वाले स्कूल प्राथमिकता पर केंद्र बनाए जाएंगे।
उन्होंने कहा है कि परीक्षा केंद्र निर्धारण की जारी नीति के मुताबिक ही केंद्र बनाए जाएंगे। इसमें किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए।
गड़बड़ी करने वाले जिला विद्यालय निरीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दे दिए गए हैं।