फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up board exam starts from 24th march

यूपी बोर्ड परीक्षा : आज से बच्चों के साथ व्यवस्था का भी इम्तिहान

Thu, 24 Mar 2022 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
up board exam starts from 24th march
लखनऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हो रही है। अंत समय में भी शिक्षा भवन के अधिकारी व कर्मचारी अव्यवस्थाओं से निपटने के लिए मध्यरात्रि के बाद तक जूझते रहे। अभी तक इनके पास न तो परीक्षा ड्यूटी में लगे सभी शिक्षकों की सूची है और न ड्यूटी ज्वाइन कर चुके शिक्षकों की संख्या का पता है। ऐसे में अधिकारियों व कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं। बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन कई परीक्षा केंद्रों पर मॉनीटरिंग के लिए शिक्षकों कमी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 126 परीक्षा केंद्र बने हैं। यहां कुल 92113 छात्र परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह 8 बजे से 11:15 और दोपहर 2 बजे से 5:15 तक होगी। सुबह की पाली में हाईस्कूल के हिंदी व प्रारंभिक हिंदी और इंटर की सैन्य विज्ञान और शाम की पाली में इंटर के हिंदी व सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी। कक्ष निरीक्षकों के रूप में करीब 4500 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जानी है, जबकि रिजर्व मिलाकर 7000 शिक्षकों की ड्यूटी लगनी है। लेकिन विभाग के पास न तो कक्ष निरीक्षकों की सूची है और न यह पता चल पाया है कि कितने शिक्षकों ने ड्यूटी ज्वॉइन कर ली है। इस बार बोर्ड ने डीआईओएस कार्यालय की जगह खुद सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन ड्यूटी लगाई है। यह प्रक्रिया भी काफी लेट होली अवकाश के बाद शुरू होने से व्यवस्था फैल गई है।
विज्ञापन

बदल जा रही है ड्यूटी, दिनभर भटकते रहे शिक्षक
बोर्ड ने ड्यूटी करने वाले शिक्षकों की सूची ऑनलाइन केंद्र व्यवस्थापकों को उपलब्ध कराई है। वे फोन कर शिक्षकों को ड्यूटी करने के लिए बुला रहे हैं। बुधवार को कई परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी करने वाले शिक्षकों की सूची बदल गई। यह कैसे हुआ, इसकी जवाब बोर्ड के कर्मचारी भी नहीं दे पा रहे हैं। सुन्नी इंटर कॉलेज पर बुधवार को कई शिक्षक ड्यूटी ज्वॉइन करने पहुंचे तो पता चला उनकी ड्यूटी यहां से हटा दी गई है। वहीं, एमएल पब्लिक स्कूल में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों की संख्या अचानक शून्य हो गई। इससे शिक्षक दिनभर भटकते रहे। ड्यूटी के लिए परिचय पत्र भी परीक्षा केंद्रों को देना है, लेकिन अभी तक शिक्षकों को परिचय पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडमिट कार्ड में गड़बड़ी से भी परेशान
कई छात्रों के एडमिट कार्ड में त्रुटियां हैं। ज्यादातर छात्रों के विषय बदल दिए गए हैं। इसके सुधार के लिए स्कूल वाले प्रार्थनापत्र लेकर शिक्षा भवन का चक्कर काटते रहे। डीआईओएस डॉ. अमर कांत सिंह ने बताया कि इसमें घबराने की जरूरत नहीं है। छात्र के प्रधानाचार्य उसकी सूचना लिखित में हस्ताक्षर सहित एक कॉपी परीक्षा केंद्र के केंद्र व्यवस्थापक को और एक कॉपी परीक्षा कार्यालय को सौंप दें। छात्र को परीक्षा दिला दी जाएगी। सुधार बाद में हो जाएगा।
विभाग का दावा, सब दुरुस्त
उधर, विभाग ने शांतिपूर्ण व नकल विहीन परीक्षा कराने का दावा किया है। डीआईओएस कायार्लय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसमें छह कंप्यूटर व एक स्क्रीन की व्यवस्था है। यहां से सीसीटीवी कैमरे की मदद से सभी 126 परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी। कंट्रोल रूम का नंबर 0522 7118561 सक्रिय कर दिया गया है जो सुबह छह से दोपहर दो बजे और दो बजे से रात आठ बजे तक सक्रिय रहेगा। डीआईओएस ने बताया कि शिक्षकों की ड्यूटी ज्वॉइन कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस तैनात रहेगी। परीक्षा केंद्रों को 13 सेक्टर में बांटा गया है। 126 स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपनी निगरानी में परीक्षा कराएंगे।

खत्म होगी मान्यता, रुकेगा वेतन
ड्यूटी ज्वॉइन न करने वालों में वित्तविहीन, निजी और सरकारी स्कूलों के शिक्षक शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा महिला शिक्षिकाएं ड्यूटी करने से कतरा रही हैं। डीआईओएस डॉ. अमर कांत सिंह ने इन स्कूलों को नोटिस भेजा है। उन्होंने कहा कि राजकीय व सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने ड्यूटी ज्वॉइन नहीं की तो 23 मार्च से उनका वेतन रोक दिया जाएगा। वहीं, वित्तविहीन स्कूलों की मान्यता खत्म करने की कार्रवाई की जाएगी।
एक नजर में बोर्ड परीक्षा
92113 परीक्षार्थी
47558 हाईस्कूल
44555 इंटरमीडिएट
127 परीक्षा केंद्र आदर्श कारागार सहित
कंट्रोल रूम नंबर - 0522 7118561
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed