फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Up Board 2021 Exam Postponed UP: Board exam postponed till further orders, school-colleges will be closed till 15 May 

Up Board Exam 2021 Postponed : अगले आदेश तक के लिए बोर्ड परीक्षा टली, 15 मई तक 12वीं तक के स्कूल-कॉलेज बंद

Thu, 15 Apr 2021 02:39 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 15 Apr 2021 02:39 PM IST
सार

हमारे 19 अधिकारी जो बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित हैं, इनमें से 17 अधिकारी संक्रमित हैं। यह स्थिति चिंताजनक है। इसके बाद ही यूपी सरकार ने यह निर्णय लिया है।
 

विज्ञापन
Up Board 2021 Exam Postponed UP: Board exam postponed till further orders, school-colleges will be closed till 15 May 
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित

विस्तार

यूपी में कोरोना की स्थिति को देखते हुए गुरूवार को योगी सरकार ने फिलहाल बोर्ड परीक्षा को टालने का निर्णय लिया है। अगले आदेश तक इन्हें स्थगित कर दिया गया है साथ ही 15 मई तक 12वीं तक के स्कूल-कॉलेज बंद रखने का निर्णय लिया गया है। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने यह जानकारी दी है। उनका कहना है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में यह निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा था कि यूपी बोर्ड की तारीखों पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना की स्थिति का आकलन समय-समय पर किया जा रहा है। हमारे 19 अधिकारी जो बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित हैं, इनमें से 17 अधिकारी संक्रमित हैं। यह स्थिति चिंताजनक है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं पहले 8 मई से शुरू होनी थीं। 10वीं की परीक्षा 25 मई को समाप्त होनी थी जबकि 12वीं की परीक्षा 28 मई को समाप्त होनी थी। लेकिन अब बोर्ड हालात की समीक्षा करने के बाद नया टाइम टेबल जारी करेगा।

यूपी में कोराना की स्थिति बेकाबू
उत्तर प्रदेश में कोरोना से हालात बेकाबू हो गए हैं। हर रोज संक्रमितों का नया रिकॉर्ड बन रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर प्रमुख विपक्षी दल के नेता अखिलेश यादव तक कोरोना पॉजिटिव होकर खुद को आइसोलेट कर चुके हैं। प्रदेश में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 20,510 नए मामले पाए गए हैं। जो कि अब तक का रिकॉर्ड है। ये जानकारी प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 4,517 लोग कोरोना से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में इस समय कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख 11 हजार 835 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed