{"_id":"65bec23ce66b2ff90704d6ad","slug":"up-board-exam-lucknow-news-c-13-lko1027-598048-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: छमाही में कम अंक तो मिलेंगी अतिरिक्त कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: छमाही में कम अंक तो मिलेंगी अतिरिक्त कक्षाएं
Sun, 04 Feb 2024 04:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 04 Feb 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कमजोर विद्यार्थियों के लिए विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षाएं चलाई जाएंगी। छमाही परीक्षा में जिन विद्यार्थियों के अंक कम आए हैं, उनकी सूची तैयार होगी। उसी आधार पर विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन की तैयारी कराई जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के मुताबिक, राजकीय, अनुदानित व निजी विद्यालयों से यह अपील की गई है कि छमाही परीक्षा के आधार पर विद्यार्थियों की सूची तैयार की जाए। जिस विषय में विद्यार्थियों का अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है, उन्हें अतिरिक्त कक्षाएं देकर परीक्षा व विषय के संबध में जानकारी दी जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परीक्षा में विद्यार्थियों का कैसे बेहतर प्रदर्शन हो, इसके लिए संबंधित विद्यालयों को निर्देश जारी किया गया है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की है कि परीक्षा के दौरान बच्चों पर अतिरिक्त दबाव न डालें।
कॉपी भरने से ज्यादा कंटेंट पर हो ध्यान
राजकीय जुबिली बालिका इंटर काॅलेज की प्रवक्ता डाॅ. तनु ने बताया कि परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को कॉपी भरने से ज्यादा कंटेंट लिखने पर ध्यान देना होगा। पिछली बार देखा गया कि कई विद्यार्थी कॉपी पर ही प्रश्न लिखकर चले आए, विद्यार्थियों को ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। जिस सवाल का जवाब देना है, केवल उसकी संख्या लिखें, फिर उसका जवाब लिखें। रिविजन के साथ लिखने का अभ्यास करते रहे। जितनी बेहतर लेखनी होगी, उतने अच्छे अंक मिलेंगे।
विज्ञापन
निबंध में लिखें अपने विचार
राजकीय जुबिली बालिका इंटर काॅलेज की प्रवक्ता रुबी देवी ने बताया कि जिस विषय पर निबंध लिखना हो। उसकी जानकारी के साथ अपने विचार भी लिखें। भाषा साहित्य में सबसे ज्यादा नंबर निबंध पर ही मिलते हैं। निबंध की लेखनी जितनी बेहतर होगी, नंबर उतने अच्छा मिलेंगे। प्रश्न को हल करते समय इस बात का जरूर ध्यान देना चाहिए कि सवाल में पूछा क्या गया है।