{"_id":"65d3d115cd6f0ac49c067124","slug":"up-board-exam-lucknow-news-c-13-lko1012-619830-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सूत्र, मात्रक व डायग्राम पर विशेष ध्यान दें परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सूत्र, मात्रक व डायग्राम पर विशेष ध्यान दें परीक्षार्थी
Tue, 20 Feb 2024 03:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। सामान्य अध्ययन हो या फिर हिंदी साहित्य, परीक्षा में विद्यार्थी अपने विचार लिखने पर ज्यादा ध्यान देते हैं। लेकिन, विज्ञान ऐसा विषय हैं जिसमें परीक्षार्थियों को टू-द-प्वाइंट लिखना होता है। इसके लिए जरूरी है कि विद्यार्थी भौतिक विज्ञान की परीक्षा में सूत्र, मात्रक व डायग्राम का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करें। राजकीय जुबिली इंटर काॅलेज में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता डाॅ. अरविंद कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को कुछ खास सुझाव दिए।
डॉ. अरविंद वर्मा ने बताया कि परीक्षा के दौरान अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों पर ज्यादा ध्यान दें। किसी तरह का मानसिक दबाव न डालें। कोशिश रहे कि समय-समय पर भोजन करने व पूरी नींद लेने की सलाह दें। उन्होंने कहा कि भौतिक विज्ञान में सूत्र, मात्रक व डायग्राम पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। परीक्षा से पहले रिवीजन करते समय विद्यार्थी इस पर ज्यादा ध्यान दें। परीक्षा के दौरान यह ध्यान रखें कि जिस खंड का सवाल कर रहे हैं, उनके सभी प्रश्नों को हल कर लें। यदि सवाल नहीं आता है तो दूसरे पर ध्यान दें। प्रत्येक अंक के सवाल के लिए समय निर्धारित कर लें। जितने अंक का सवाल, उतना ही समय दें। आसान प्रश्न को पहले जबकि कठिन प्रश्न को बाद में हल करें। इससे समय की बचत होगी और पास होने तक के प्रश्न हल कर लिए होंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा में 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाता है, उस अवधि में सभी प्रश्नों को सावधानी से पढ़ लें, उसके बाद सवाल को हल करें।