फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board Exam: For the first time, identity card with QR code issued for room inspectors, verification will be

यूपी बोर्ड परीक्षा: पहली बार कक्ष निरीक्षकों के लिए क्यूआर कोड वाला परिचय पत्र जारी, स्कैन करके होगी जांच

Fri, 09 Feb 2024 11:12 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 09 Feb 2024 11:12 PM IST
सार

यूपी बोर्ड परीक्षा को पूरी तरह से नकल विहीन बनाने के लिए प्रशासन नए तरीके आजमा रहा है। इस बार परीक्षकों को क्यूआर कोड वाला परिचय पत्र जारी किया गया है। 

विज्ञापन
UP Board Exam: For the first time, identity card with QR code issued for room inspectors, verification will be
up board exam

विस्तार

प्रदेश में 22 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं के लिए पहली बार कक्ष निरीक्षकों को क्यूआर कोड युक्त परिचय पत्र जारी किया जा रहा है। विभागीय व प्रशासनिक अधिकारी रैंडम रूप से व संदिग्ध लगने पर मोबाइल से क्यूआर स्कैन कर इसकी जांच कर सकेंगे। संबंधित अधिकारियों को इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


शासन ने कहा है कि क्यूआर कोड युक्त परिचय पत्र परिषद के पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य कक्ष निरीक्षकों का परिचय पत्र डाउनलोड कर दो प्रतियों में प्रिंट करेंगे। इसे संबंधित शिक्षक को प्रमाणित कर व शिक्षक व अपना हस्ताक्षर करेंगे। डीआईओएस संबंधित परीक्षा केंद्र का नाम अंकित कर उसे संबंधित शिक्षक को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन


डीआईओएस एक प्रति प्रधानाचार्य को देंगे। जिन शिक्षकों के परिचय पत्र पोर्टल से नहीं मिले हैं, उनके सादे परिचय पत्र डाउनलोड कर उनका विवरण भरकर, डीआईओएस जारी करेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने कहा है कि 12 फरवरी तक सभी परीक्षा केंद्रों के लिए कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र जारी कर दिए जाएंगे। डीआईओएस व बीएसए सभी परिचय पत्र की दूसरी प्रति व अभिलेख अपने कार्यालय में सुरक्षित रखेंगे। ताकि जरूरत पड़ने पर इसका मिलान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed