फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Director of Panchayati Raj Department removed after a dispute with minister, meaning being drawn from the

यूपी: पंचायती राज विभाग में मंत्री से अनबन के बाद हटाए गए निदेशक!, 15 अधिकारियों के तबादले के हैं मायने?

Sat, 03 Oct 2026 07:11 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 03 Oct 2026 07:11 PM IST
सार

Transfers in UP: यूपी में शनिवार को 15 आईएएस और 23 पीसीएस अफसरों के तबादले हुए। सबसे बड़ा बदलाव पंचायती राज विभाग में हुआ। एचपी शाही पंचायती राज विभाग में नए निदेशक बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
UP: Director of Panchayati Raj Department removed after a dispute with minister, meaning being drawn from the
यूपी की नौकरीशाही में बड़ा बदलाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश सरकार ने शनिवार को 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। प्रमुख सचिव पंचायती राज के बाद निदेशक पंचायती राज अमित सिंह भी हटा दिए गए हैं। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर अपने विभाग के दोनों अधिकारियों से नाराज चल रहे थे। शासन ने पीसीएस से पदोन्नति पाकर आईएएस बने अफसरों को भी तैनाती दी है।

विज्ञापन


राकेश कुमार सिंह एडीएम (वि/रा) से अपर आयुक्त आवास विकास परिषद बनाए गए हैं। नीरज शुक्ला अपर आयुक्त आवास विकास परिषद से प्रबंध निदेशक पीसीएफ, डा. चंद्रभूषण प्रबंध निदेशक पीसीएफ से अपर निदेशक डा. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी बनाए गए हैं। सचिन कुमार सिंह अपर निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद से विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा, ध्रुव खाडिया मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर से मुख्य विकास अधिकारी मऊ, विवेक कुमार श्रीवास्तव मुख्य विकास अधिकारी मऊ से सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज बनाए गए हैं।
विज्ञापन


नरेंद्र बहादुर सिंह एडीएम (वि/रा) लखीमपुर खीरी से मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर, श्रीहरि प्रताप शाही अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा से निदेशक पंचायती राज, अमित कुमार सिंह निदेशक पंचायती राज से प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ बनाए गए हैं। प्रकाश बिंदु प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ से सचिव चिकित्सा शिक्षा बनाए गए हैं। माला श्रीवास्तव से निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म का प्रभार हटा दिया गया है, वे सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म बनी रहेंगी। उज्जवल कुमार प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कार्पोरेशन से विशेष सचिव एवं निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म, जे रीभा विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म एवं अपर निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म से प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन, अर्चना गहरवार कुलसचिव किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय से कुलसचिव डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि तथा रीना सिंह कुल सचिव डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि से कुलसचिव किंग जार्ज चिकित्सा विवि बनाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

23 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

पीसीएस अधिकारियों में चंद्रेश कुमार एडीएम (न्यायिक) संतकबीरनगर से मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया, ज्ञानेंद्र विक्रम एडीएम ललितपुर से एडीएम (न्यायिक) संतकबीरनगर, लवी त्रिपाठी अपर नगर आयुक्त मेरठ से एडीएम (प्रशासन) सहारनपुर, राजेश कुमार एसडीएम सिद्धार्थनगर से अपर नगर आयुक्त मेरठ बनाए गए हैं। पुष्पेंद्र पटेल एसडीएम अंबेडकरनगर से एडीएम (प्रशासन) रामपुर, अर्पिता गुप्ता प्रतीक्षारत से कुल सचिव बांदा कृषि विवि एवं प्रौद्योगिकी विवि बांदा, विजय शंकर एसडीएम बिजनौर से कुलसचिव महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि कुशीनगर बनाए गए हैं।

अभिनव कन्नौजिया एसडीएम अमेठी से संयुक्त दुग्ध आयुक्त, दुग्ध आयुक्त कार्यालय, बृजेश कुमार सिंह एडीएम (नगर) मेरठ से सचिव मेरठ विकास प्राधिकरण, शिवानी सिंह संबद्ध राजस्व परिषद लखनऊ से एडीएम (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) जालौन, प्रेम चंद्र मौर्य एडीएम (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) जालौन से एडीएम (वि/रा) प्रतापगढ़, रामजी मिश्रा उपनिदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद से एडीएम (वि/रा) लखनऊ बनाए गए हैं। राजेंद्र कुमार एसडीएम गाजियाबाद से एडीएम (न्यायिक) हरदोई, प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी एडीएम (न्यायिक) हरदोई से एडीएम (प्रशासन) मुरादाबाद बनाए गए हैं।

बृजेश कुमार त्रिपाठी संयुक्त निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय लखनऊ से एडीएम (वि/रा) लखीमपुर खीरी, अनिरुद्ध प्रताप सिंह एडीएम (वि/रा) मुजफ्फरनगर से उप निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंत्री परिषद, किंशुक श्रीवास्तव एडीएम (नगर) अलीगढ़ से प्रतीक्षारत, संगीता देवी एडीएम (प्रशासन) मुरादाबाद से एडीएम (नगर) अलीगढ़ बनाई गई हैं। गंभीर सिंह एडीएम (वि/रा) आजमगढ़ से एडीएम (वि/रा) आजमगढ़, आदित्य कुमार प्रजापति एडीएम (वि/रा) प्रतापगढ़ से एडीएम (नगर) मेरठ बनााए गए हैं। अमित कुमार अपर नगर आयुक्त वाराणसी से उप निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद और मयंक कुंडू एसडीएम हरदोई से एसडीएम मुरादाबाद बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed