फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP board exam: DIOS sent notice to 52 schools for negligence

यूपी बोर्डः 52 स्कूलों के चार हजार छात्रों के अपलोड नहीं हुए अंक, डीआईओएस ने भेजा नोटिस

Tue, 04 Feb 2020 05:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 04 Feb 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
UP board exam: DIOS sent notice to 52 schools for negligence
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जिले के 52 विद्यालयों ने आंतरिक मूल्यांकन के अंक बोर्ड को उपलब्ध नहीं कराए हैं। इनमें हाईस्कूल व इंटर दोनों के अंक शामिल हैं। बोर्ड को ऑनलाइन अंक मुहैया कराने थे। बोर्ड ने इस पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। करीब 4,125 छात्रों के अंक अपलोड नहीं किए गए हैं।

विज्ञापन


बोर्ड ने इन स्कूलों को अंतिम अवसर देते हुए 10 फरवरी तक अंक अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक को इसको सुनिश्चित कराने का निर्देश दिए है। डीआईओएस ने सभी को नोटिस भेजा है। हाईस्कूल में सभी छात्रों का आंतरिक मूल्यांकन होता है।
विज्ञापन


वहीं नैतिक खेल एवं शारीरिक शिक्षा का ग्रेड और इंटर के नौतिक, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के अंक माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने होते हैं। बोर्ड ने 31 जनवरी तक अपलोड करने के निर्देश दिए थे। अंक अपलोड करने के लिए बोर्ड की वेबसाइट खुली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बावजूद इसके स्कूल लापरवाही से बाज नहीं आ रहे। बोर्ड ने डीआईओएस को अंक अपलोड कराने का निर्देश दिया है। डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि 52 स्कूलों को नोटिस भेजकर अंतिम बार अवसर दिया है। इसके बाद भी ये अंक अपलोड नहीं करते हैं तो इसकी जिम्मेदारी स्कूलों की होगी।
 

दयानंद गर्ल्स इंटर कॉलेज समेत इन स्कूलों ने की लापरवाही

इन स्कूलों ने की लापरवाही
दयानंद गर्ल्स इंटर कॉलेज, लखनऊ मॉन्टेसरी इंटर कॉलेज, रामाधीन सिंह इंटर कॉलेज, मोतीलाल नेहरू मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज, दयानंद इंटर कॉलेज इंदिरान नगर, डीआरवी इंटर बॉलेज, एसवी इंटर कॉलेज, सीडीएसएनआईसी, मां गांधी इंटर कॉलेज, रौधी हायर सेकंडरी स्कूल, उदय मॉन्टेसरी इंटर कॉलेज, लखनऊ एम पब्लिक स्कूल, सेंट कोलंबस हायर सेकंडरी स्कूल, जीजीआईसी गोमती नगर, उमा शुक्ला कन्या विद्यालय, इरम कॉन्वेंट कॉलेज, लखनऊ वीएम स्कूल, सेंट जेवियर्स डे स्कूल, काकोरी कन्या इंटर कॉलेज, शांति शिक्षा मंदिर गर्ल्स हायर सकंडरी स्कूल, रोहिनी गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल, पी शील इंटर कॉलेंज, यूनीक मॉन्टेसरी कन्या हाईस्कूल, प्रकाश बाल विद्या मंदिर, आरडी मेमोरियल इंटर कॉलेज, लखनऊ  क्रिश्चियन कॉलेज, एसआर मेमोरियल स्कूल, राजकुमार इंटर कॉलेज, न्यू एरा गर्ल्स इंटर कॉलेज, बीडी कॉन्वेंट इंटर कॉलेज, एएलएस एकेडमी समेत अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed