{"_id":"586e9a444f1c1b945d15a0a1","slug":"up-board-exam-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 मार्च से शुरू होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 मार्च से शुरू होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 06 Jan 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 20 मार्च से होंगी। 40 दिन के भीतर परीक्षाएं संपन्न करा ली जाएंगी, ताकि जून में रिजल्ट जारी किया जा सके।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के अधिकारी परीक्षा कार्यक्रम तैयार करने में जुट गए हैं। जल्द ही नई स्कीम जारी कर दी जाएगी।
पिछले दिनों यूपी बोर्ड ने फरवरी-मार्च में परीक्षाएं कराने की घोषणा की थी, पर चुनाव आयोग के एतराज के बाद यह फैसला बदलना पड़ा। अब होली के बाद परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया गया है। उससे पहले ही चुनाव भी संपन्न हो जाएंगे।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद के सूत्रों के मुताबिक, 20 मार्च से 30 अप्रैल के बीच परीक्षाएं कराने की योजना बनाई गई है। संबंधित अधिकारियों को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि वे विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम तैयार कर सकें।
विज्ञापन