{"_id":"5ffc84077b83bd51f12fedfc","slug":"up-board-2021-schools-from-9th-to-12th-will-open-in-one-shift-in-up-classes","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं एक ही पाली में लगेंगी, सुबह 10 बजे से होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं एक ही पाली में लगेंगी, सुबह 10 बजे से होगी पढ़ाई
Tue, 12 Jan 2021 12:37 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन की ओर प्रदेश के सभी बोर्ड के नौवीं से बारहवीं तक के स्कूलों को एक पाली में सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक खोलने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष सचिव आर्यका अखौरी की ओर से जारी दिशा निर्देश में कहा गया है कि यह आदेश यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी बोर्ड पर लागू होगा।
सभी जिलाधिकारियों, निदेशक माध्यमिक शिक्षा, सचिव यूपी बोर्ड, संयुक्त शिक्षा निदेशकों तथा जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेजकर इस आदेश का पूरी तरह से अमल कराने को कहा गया है।
यूपी बोर्ड सचिव की ओर से नौवीं से बारहवीं तक के स्कूलों को एक पाली में खोलने के बारे में प्रदेश के सभी संयुक्त शिक्षा निदेशकों से राय मांगी गई थी। प्रदेश में कोरोना संक्रमण काल में 10 अक्तूबर 2020 को तीसरे सप्ताह से स्कूलों का संचालन पुन: शुरू किया गया था।
विज्ञापन
अभी तक दो पालियों में कक्षाओं का संचालन किया जा रहा था। विभाग की विशेष सचिव आर्यका अखौरी के अनुसार सभी यूपी बोर्ड के साथ सभी बोर्ड से सम्बद्ध स्कूलों का संचालन मंगलवार से एक पाली में ही किया जाएगा।
आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन में बंद किए गए स्कूलों को धीरे-धीरे खोला जा रहा है। कर्नाटक, बिहार और ओडिशा समेत कई राज्यों में पहले ही स्कूल खुल चुके हैं। वहीं गुजरात और राजस्थान समेत कुछ राज्यों में अब स्कूल/ कॉलेज खोले जा रहे हैं। जबकि कुछ राज्यों में 14 और 18 से स्कूलों को दोबारा खोलने की तैयारी में हैं।