फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up board 2021 schools from 9th to 12th will open in one shift in up classes

यूपी: 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं एक ही पाली में लगेंगी, सुबह 10 बजे से होगी पढ़ाई

Tue, 12 Jan 2021 12:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 12 Jan 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
up board 2021 schools from 9th to 12th will open in one shift in up classes
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शासन की ओर प्रदेश के सभी बोर्ड के नौवीं से बारहवीं तक के स्कूलों को एक पाली में सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक खोलने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष सचिव आर्यका अखौरी की ओर से जारी दिशा निर्देश में कहा गया है कि यह आदेश यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी बोर्ड पर लागू होगा। 
विज्ञापन


सभी जिलाधिकारियों, निदेशक माध्यमिक शिक्षा, सचिव यूपी बोर्ड, संयुक्त शिक्षा निदेशकों तथा जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेजकर इस आदेश का पूरी तरह से अमल कराने को कहा गया है। 
विज्ञापन


यूपी बोर्ड सचिव की ओर से नौवीं से बारहवीं तक के स्कूलों को एक पाली में खोलने के बारे में प्रदेश के सभी संयुक्त शिक्षा निदेशकों से राय मांगी गई थी। प्रदेश में कोरोना संक्रमण काल में 10 अक्तूबर 2020 को तीसरे सप्ताह से स्कूलों का संचालन पुन: शुरू किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक दो पालियों में कक्षाओं का संचालन किया जा रहा था। विभाग की विशेष सचिव आर्यका अखौरी के अनुसार सभी यूपी बोर्ड के साथ सभी बोर्ड से सम्बद्ध स्कूलों का  संचालन मंगलवार से एक पाली में ही किया जाएगा।


आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन में बंद किए गए स्कूलों को धीरे-धीरे खोला जा रहा है। कर्नाटक, बिहार और ओडिशा समेत कई राज्यों में पहले ही स्कूल खुल चुके हैं। वहीं गुजरात और राजस्थान समेत कुछ राज्यों में अब स्कूल/ कॉलेज खोले जा रहे हैं। जबकि कुछ राज्यों में 14 और 18 से स्कूलों को दोबारा खोलने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed