{"_id":"5ef6f7058ebc3e42be64e751","slug":"up-board-10th-12th-result-2020-up-government-will-give-one-lakh-rupees-and-laptop-to-toppers","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं व 12वीं के टॉपर्स को एक लाख रुपये व लैपटॉप देगी योगी सरकार: उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10वीं व 12वीं के टॉपर्स को एक लाख रुपये व लैपटॉप देगी योगी सरकार: उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा
Sat, 27 Jun 2020 01:10 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 27 Jun 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा।
- फोटो : amar ujala
यूपी बोर्ड के 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। नतीजों की घोषणा करते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि इस बार के परीक्षा परिणाम पिछली बार से अच्छे रहे हैं। इसके लिए पूरी शिक्षा विभाग ने बड़ी मेहनत की है सिर्फ 21 दिनों में ही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 2 करोड़ 91 लाख कॉपियों का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम सभी परीक्षार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रदेश सरकार की तरफ से एक लाख रुपये व एक लैपटॉप देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि इस बार 10वीं व 12वीं की परीक्षा में कुल 51,30,481 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिसमें 10वीं में 27,44,976 परीक्षार्थी व 12 में 23,85, 505 परीक्षार्थी शामिल रहे।
उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने मात्र तीन वर्ष में ही यूपी बोर्ड में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू कर दिया। पहले परीक्षाएं डेढ़ महीने में होती थीं पर अब 10वीं की परीक्षा 12 दिन में और 12वीं की परीक्षा 15 दिन में पूरी हो जाती है।