फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP will make four crore members in the state before the elections, will bring the achievements of the government from door to door

यूपी : चुनाव से पहले प्रदेश में चार करोड़ सदस्य बनाएगी भाजपा, घर-घर पहुंचाएंगे सरकार की उपलब्धियां

Fri, 10 Sep 2021 03:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 10 Sep 2021 03:28 PM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में दो करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया था। इस बार चार करोड़ सदस्य बनाए जाएंगे। 

विज्ञापन
UP: BJP will make four crore members in the state before the elections, will bring the achievements of the government from door to door
स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा प्रदेश में चार करोड़ सदस्य बनाएगी। अक्तूबर से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान में बूथ से लेकर विधायक, सांसदों के साथ अग्रिम मोर्चों की ओर से भी सदस्यता शिविर लगाए जाएंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पार्टी 17 सितंबर से 7 अक्तूबर तक सेवा एवं समर्पण अभियान और 19 सितंबर से योगी सरकार के साढ़े चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर घर-घर सरकार की उपलब्धियां गिनाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पिछली बार प्रदेश को दो करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया था। इस बार चार करोड़ सदस्य बनाए जाएंगे। सदस्यता अभियान के प्रभारी जल्द नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर को पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन होगा। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गरीब कल्याण मेले लगेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 11 सितंबर से बूथ विजय अभियान शुरू होगा। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश से लेकर बूथ तक के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों से वर्चुअल संवाद करेंगे। महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि सभी जिलों में नए मतदान बूथों का गठन किया जाएगा। पार्टी को भी नवगठित बूथों पर बूथ समितियों और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति करनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर-घर पहुंचाएंगे सरकार की उपलब्धियां
20 सितंबर को सभी विधायक अपनी विधानसभा में किए गए विकास कार्यों व उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे।  26 सितंबर से पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों का पत्रक लेकर घर-घर बांटेंगे और जनता से संवाद करेंगे। 2 अक्तूबर को गांधी जयंती पर मंडल स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed