{"_id":"6225e2ae8c7a424bb34c7636","slug":"up-bjp-will-keep-an-eye-on-counting-of-votes","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: भाजपा का कंट्रोल रूम रखेगा हर विधानसभा की मतगणना पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: भाजपा का कंट्रोल रूम रखेगा हर विधानसभा की मतगणना पर नजर
Tue, 08 Mar 2022 04:52 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 08 Mar 2022 04:52 PM IST
सार
भाजपा अपने सभी प्रत्याशियों और जिलाध्यक्षों को मतगणना एजेंट नियुक्त करेगी। प्रदेश मुख्यालय से 10 मार्च को मतगणना पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधानसभा चुनाव की मतगणना के दिन 10 मार्च को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की मतगणना पर नजर रखी जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह खुद कंट्रोल रूम की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
मतगणना के लिए हर जिले के समन्वयक का वर्चुअल प्रशिक्षण किया जाएगा। जिला समन्वयक जिले के मतगणना एजेंटों को प्रशिक्षण देंगे। पार्टी ने सभी प्रत्याशियों और जिलाध्यक्षों को मतगणना एजेंट नियुक्त कर उनका प्रशिक्षण कराने की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
मतगणना एजेंट को पोस्टल बैलेट की मतगणना पर गंभीरता से नजर रखने, ईवीएम के मतों की गणना रखने सहित अन्य बारीकियां समझाई जाएंगी। मतगणना के लिए जिला कार्यालयों में भी कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी मतगणना के दौरान वहां मौजूद रहेंगे। किसी भी प्रकार की परेशानी आने पर तत्काल प्रदेश मुख्यालय को सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन