{"_id":"6115f6a18ebc3efce32294a7","slug":"up-bjp-will-decorate-the-atmosphere-with-jan-ashirwad-yatra-of-union-ministers-from-16-to-19-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : केंद्रीय मंत्रियों की 16 से 19 अगस्त तक जन आशीर्वाद यात्रा से माहौल सजाएगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : केंद्रीय मंत्रियों की 16 से 19 अगस्त तक जन आशीर्वाद यात्रा से माहौल सजाएगी भाजपा
Fri, 13 Aug 2021 10:05 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:05 AM IST
सार
जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए भाजपा पूरब से पश्चिम तक मंत्रियों के स्वागत कार्यक्रमों के जरिए चुनावी माहौल बनाने की शुरुआत करने के साथ ब्राह्मण, कोरी, पासी, धनगर, लोधी और कुर्मी वोट बैंक को साधने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्रिमंडल में बीते महीने शामिल हुए यूपी के छह मंत्रियों की जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए भाजपा 16 से 19 अगस्त तक प्रदेश में माहौल सजाएगी। पार्टी पूरब से पश्चिम तक मंत्रियों के स्वागत कार्यक्रमों के जरिए चुनावी माहौल बनाने की शुरुआत करने के साथ ब्राह्मण, कोरी, पासी, धनगर, लोधी और कुर्मी वोट बैंक को साधने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
जुलाई में हुए मंत्रिमंडल विस्तार में महराजगंज के सांसद पंकज चौधरी, मोहनलालगंज (लखनऊ) के सांसद कौशल किशोर, आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल, लखीमपुर खीरी के सांसद अजय मिश्रा टेणी, जालौन के सांसद भानु प्रताप वर्मा और राज्यसभा सदस्य बदायूं के बीएल वर्मा को राज्यमंत्री बनाया गया है। पार्टी ने 16 से 19 अगस्त तक नवनियुक्त मंत्रियों की जन आशीर्वाद यात्रा निकालना तय किया है। 16 अगस्त को मंत्री दिल्ली से रवाना होकर चार से पांच लोकसभा क्षेत्रों में होते हुए 18 से 19 अगस्त के बीच अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
तीन से चार दिन चलने वाली यात्रा के मार्ग में पड़ने वाले जिलों में मंत्रियों का स्वागत और सभाएं होंगी। पंकज चौधरी पिछड़े वर्ग के कुर्मी और बीएल वर्मा लोधी जाति से हैं। कौशल किशोर पासी, भानु प्रताप वर्मा कोरी और एसपी सिंह बघेल धनगर समाज से हैं। अजय मिश्रा टेणी ब्राह्मण हैं। पार्टी इन मंत्रियों की सभाओं के जरिए इनके समाज को संदेश देने की कोशिश क रेगी कि पार्टी ने उन्हें सरकार व संगठन में पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया है। यात्राओं में क्षेत्र के सांसद और विधायकों के साथ पार्टी के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला को जन आशीर्वाद यात्रा का प्रभारी बनाया गया है। पार्टी ने यात्राओं को सफल बनाने के साथ संबंधित वर्ग में संदेश देेने की भी योजना तैयार की है।
विज्ञापन