{"_id":"628c8bde5536d635df22a16f","slug":"up-bjp-to-run-campaign-on-completing-eight-years-of-narendra-modi-in-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP BJP campaign: आठ साल पूरे होने पर मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP BJP campaign: आठ साल पूरे होने पर मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएगी भाजपा
Tue, 24 May 2022 01:10 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 24 May 2022 01:10 PM IST
सार
भाजपा एक से 14 जून तक ‘आठ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ अभियान चलाएगी। इनमें सांसद, विधायक, एमएलसी, अन्य जनप्रतिनिधि और पार्टी के पदाधिकारी रोजाना आठ घंटे तक किसी एक बूथ पर जाकर बूथ आधारित गतिविधियों में शामिल होंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा एक से 14 जून तक ‘आठ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ अभियान चलाएगी। इसके जरिये पार्टी मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर समाज के हर तबके के बीच पहुंचेगी।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को प्रेसवार्ता में महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि प्रदेश स्तर पर एक-दो जून को रिपोर्ट टू नेशन कार्यक्रम के जरिये सरकार के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें केंद्र सरकार की 10 प्रमुख योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए 75 घंटे बूथ पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इनमें सांसद, विधायक, एमएलसी, अन्य जनप्रतिनिधि और पार्टी के पदाधिकारी रोजाना आठ घंटे तक किसी एक बूथ पर जाकर बूथ आधारित गतिविधियों में शामिल होंगे। बूथ कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों का पत्रक जन-जन तक पहुंचाएंगे। युवाओं व महिलाओं की ओर से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। शहीद परिवार के घर जाकर उनका सम्मान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सभी 98 संगठनात्मक जिलों में गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन किया जाना जाएगा। इन सभाओं में केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थी भी शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित मौजूद थे।