फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up bjp to act on modi formula

यूपी में मोदी के फॉर्मूले पर कैसे लड़ेगी भाजपा

Thu, 22 Aug 2013 03:38 PM IST
लखनऊ/अलिखलेश वाजपेयी
लखनऊ/अलिखलेश वाजपेयी Updated Thu, 22 Aug 2013 03:38 PM IST
विज्ञापन
up bjp to act on modi formula

यूपी भाजपा के लिए चुनौती भी है और चिंता भी। इसलिए भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी उत्तर प्रदेश के लिए अलग से चुनावी इंतजाम करने के लिहाज से जुटा है।

विज्ञापन


इस काम को अंजाम देने के लिए यूपी में मोदी के फार्मूले पर अलग से कमेटियां बनाने की योजना बनाई गई है, ताकि यहां विशेष ध्यान दिया जा सके। इस सिलसिले में प्रदेश भाजपा ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


खाका भी लगभग खींच लिया गया है। इस खाके की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह गुरुवार या शुक्रवार को यहां समीक्षा करेंगे। उसके बाद निर्णयों पर अमल शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग 15 कमेटियां बनाने की योजना
मोदी के फॉर्मूले के तहत केंद्रीय स्तर पर चुनावी व्यवस्थाओं को संभालने के लिए 20 कमेटियां बनाने का फैसला किया गया है। उसी तर्ज पर उप्र में भी कमेटियां बनाने का फैसला हुआ है। हालांकि, इन कमेटियों की संख्या दिल्ली की तुलना में कम हो सकती है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी कहते हैं कि प्रदेश की जरूरत के लिहाज से यहां लगभग 15 कमेटियां गठित करने की योजना बनाई गई है। जल्दी ही इन्हें अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

नेताओं के दौरों से लेकर मुद्दों तक पर नजर
ये कमेटियां नेताओं के दौरों से लेकर मुद्दों तक फैसला करेंगी। भाजपा नेता बताते हैं कि गुजरात में अलग-अलग क्षेत्रों की समस्याओं, राजनीतिक व सामाजिक परिस्थितियों के आधार पर पार्टी की रीति नीति बनाने की वजह से वहां भाजपा की जड़ें मजबूत हुई हैं।

पार्टी के रणनीतिकार इस फार्मूले को यूपी में आजमाना चाहते हैं। इसीलिए अलग-अलग क्षेत्रों की समस्याओं की जानकारी लेकर उस आधार पर पार्टी की रणनीति तय करने का निर्णय किया गया है।

इस जानकारी को वहां जाने वाले नेताओं को संदर्भ के रूप में मुहैया कराया जाएगा ताकि वहां जाने वाले नेता स्थानीय समस्याएं उठाकर वहां के लोगों से सीधे जुड़ाव पैदा कर सकें। साथ ही जरूरत पड़ने पर संबंधित क्षेत्रों के लिए अलग से प्रचार सामग्री की व्यवस्था की जाएगी।

नियंत्रण कक्ष व बूथ तक संचार तंत्र

गुजरात के फॉर्मूले पर प्रदेश प्रभारी अमित शाह पहले ही जिलाध्यक्षों से लगातार संपर्क में हैं। अब इसे विस्तार देते हुए बूथ तक की जानकारी के आदान-प्रदान के लिए नेटवर्क बनाने की योजना है। इस सबका संचालन प्रदेश मुख्यालय पर स्थापित नियंत्रण कक्ष के जरिए होगा।

साथ ही चुनावी तैयारियों की मॉनीटरिंग भी की जाएगी। नेताओं के दौरों, क्षेत्र की तात्कालिक समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली जाएगी। चुनाव के दौरान किसी तात्कालिक स्थिति से निपटने का काम भी इसी नेटवर्क से जानकारी जुटाकर किया जाएगा।

11 सितंबर को आएगी कमेटी
नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनी प्रचार अभियान समिति ने आरोप पत्र तैयार करने के लिए एक समिति बनाई है। जो देश भर में लोगों से बातचीत करके आरोप पत्र में मुद्दों को शामिल करेगी।


लखनऊ में यह समिति 11 सितंबर को रहेगी। योजना यह भी है कि चार्जशीट में यूपी की सपा की मौजूदा और बसपा की पूर्व सरकार के कामकाज पर भी निशाना साधा जाए।

सोशल मीडिया का भी सहारा

मुद्दों और सरकार की कमियों का पता लगाने के लिए भाजपा ने सोशल मीडिया का भी सहयोग लेने की योजना बनाई है। इसके लिए लोगों से फेसबुक, ट्वीट, स्लाइड शेयर, यू-टयूब और फ्लीकर का सहारा लेने का फैसला किया गया है।

साथ ही बीजेपी की वेबसाइट पर भी लोगों से राय मांगी गई है। लक्ष्मीकांत वाजपेयी दावा करते हैं कि हमारे पक्ष में हवा बह रही है। सपा हो, बसपा या कांग्रेस, ये सभी एक हैं। यह बात जनता भी जानती है। इसलिए वह इस चुनाव में भाजपा का साथ देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed