{"_id":"69822ac54542d197b002d9ae","slug":"up-bjp-state-president-says-budget-is-not-a-compilation-of-data-it-is-a-vision-document-for-atmanirbhar-bhar-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- आंकड़ों का संकलन नहीं, आत्मनिर्भर भारत का विजन डॉक्यूमेंट है इस बार का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- आंकड़ों का संकलन नहीं, आत्मनिर्भर भारत का विजन डॉक्यूमेंट है इस बार का बजट
Tue, 03 Feb 2026 10:35 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 03 Feb 2026 10:35 PM IST
सार
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष ने मोदी सरकार के केंद्रीय बजट की खूबियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में वर्तमान के साथ नई पीढी के भविष्य की चिंता की गई है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि इस बार का केंद्रीय बजट सिर्फ आंकड़ों का संकलन नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत-2047 और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने का एक सशक्त और दूरदर्शी विजन डॉक्यूमेंट है। उन्होंने कहा कि यह बजट वर्तमान के साथ ही आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को ध्यान में रखकर लाया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में यूपी से हिस्से में भी करीब साढ़े चार लाख करोड़ रुपये आएंगे।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से केंद्रीय बजट की खूबियां गिनाते हुए कहा कि यह बजट वर्ष 2047 में विकसित भारत के लक्ष्य की तरफ बढ़ता हुआ कदम है। पंकज चौधरी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने आमजन की सुविधाओं, नवाचार, आर्थिक वृद्धि, रोजगार सृजन और समावेशी विकास पर निरंतर फोकस किया है। इसी सोच का स्पष्ट प्रतिबिंब बजट 2026-27 में भी देखने को मिलता है, जो किसान, युवा, महिला, उद्यमी और मध्यम वर्ग सहित सभी वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। वर्ष 2014-15 में जहां इन्फ्रा बजट मात्र 2 लाख करोड़ रुपये था, वहीं इसे चरणबद्ध रूप से बढ़ा कर अब 12.2 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है, जो ऐतिहासिक उपलब्धि है।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बजट में देश को सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की सौगात दी गई है, जिनमें दिल्ली-वाराणसी एवं वाराणसी-सिलीगुड़ी कॉरिडोर उत्तर प्रदेश को लाभ पहुंचाएंगे। इन परियोजनाओं से नोएडा, आगरा, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी जैसे प्रमुख शहरों को लाभ होगा। यात्रा समय घटेगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी। पूर्व में डांकुनी से पश्चिम में सूरत तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण का निर्णय लिया गया है, जिसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा उत्तर प्रदेश में होगा। वाराणसी में गंगा जलमार्ग पर जलयान मरम्मत केंद्र विकसित किए जाने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
महोबा की घटना पर करेंगे दोनों से बात
महोबा दौरे के दौरान जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव और चरखारी के विधायक के बीच हुए विवाद से जुडे़ सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनके संज्ञान में भी यह मामला आया है। वह जल्द ही दोनों पक्षों से इस मुद्दे पर बात करेंगे। एसआईआर के दौरान 2.88 लाख वोट कटने से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे सपा अध्यक्ष खुश थे और अब आरोप लगा रहे हैं। चौधरी ने कहा कि एसआईआर भाजपा नहीं करा रही है। यह काम चुनाव आयोग करा रहा है। अगर अखिलेश को कोई दिक्कत है तो उन्हें आयोग से शिकायत करनी चाहिए।