{"_id":"63184a33e87e2c2bc7630fba","slug":"up-bjp-state-chief-says-samajwadi-party-mlas-are-in-our-touch","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले, अपने गठबंधन की चिंता करें अखिलेश, उनके कई विधायक हमारे संपर्क में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले, अपने गठबंधन की चिंता करें अखिलेश, उनके कई विधायक हमारे संपर्क में
Wed, 07 Sep 2022 04:06 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 07 Sep 2022 04:06 PM IST
सार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा है कि सपा के कई विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। अखिलेश यादव अपने गठबंधन की चिंता करें।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी व अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा है कि वह उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की नहीं अपने गठबंधन की चिंता करें। उनके कई विधायक हमारे संपर्क में हैं।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य संगठन के प्रमाणित और भाजपा की विचारधारा के लिए समर्पित कार्यकर्ता हैं। वह सदैव हमारे साथ रहेंगे और किसी स्वार्थ में पड़ने वाले नेता नहीं है। अखिलेश यादव अपनी पार्टी व गठबंधन की चिंता करें।
विज्ञापन
बता दें कि सपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को लेकर अक्सर बयान देते रहते हैं और भाजपा पर पिछड़ों के साथ अन्याय का आरोप लगाते हैं जिस पर भाजपा अध्यक्ष ने पलटवार किया है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा था कि भाजपा सरकार पिछड़ों, दलितों, वंचितों और अल्पसंख्यकों को धोखा दे रही है। भाजपा जातीय जनगणना की मांग पर चुप्पी साधे है। जातीय जनगणना होने से समाज के प्रत्येक वर्ग का विकास में प्रतिनिधित्व तय हो जाता। सबकी भागीदार निश्चित हो जाती। इसी तरह समाजवादी सरकार ने 17 जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की दिशा में जो कदम उठाए थे उन्हें भाजपा सरकार ने विफल कर पिछड़ों और दलितों के साथ अन्याय किया है।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार समाजवादी पार्टी के नेतृत्व के खिलाफ अभियान चलाने की रणनीति पर काम कर रही है। लेकिन अब भाजपा की कोई साजिश सफल नहीं होगी। समाजवादी पार्टी युवाओं की पार्टी है। वह इसकेहर अभियान को फेल कर देगी।